Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फर्रुखाबाद:धूमधाम से मनाया गया अयोध्या राम मंदिर भूमिपूजन उत्सव..तस्वीरों में देखें झलक..!

फर्रुखाबाद:धूमधाम से मनाया गया अयोध्या राम मंदिर भूमिपूजन उत्सव..तस्वीरों में देखें झलक..!
फर्रुखाबाद:अयोध्या रामजन्मभूमि पूजन पर उत्सव..

फर्रुखाबाद में भी अयोध्या राम मंदिर भूमिपूजन को लेकर ख़ासा उत्साह देखने को मिला..पूरे ज़िले में रामभक्तों ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया..देखें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

फर्रुखाबाद:अयोध्या में रामजन्मभूमि पर भव्य राममंदिर बनने का सैकड़ो वर्षों का लम्बा इंतजार बुधवार को पीएम मोदी के हाँथो हुए भूमिपूजन के साथ ही समाप्त हो गया है।इसको लेकर पूरे देश में उत्साह था।यूपी में खासकर इस दिन ख़ुशी में रामभक्तों ने दीपोत्सव मनाया।

फर्रुखाबाद जिला भी इसमें पीछे नहीं रहा।भूमिपूजन को लेकर उत्साहित रामभक्तों ने जगह जगह दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया।कई हिन्दू व सामाजिक संगठनों द्वारा मिष्ठान का वितरण किया गया।राम धुन पर भक्त सरोबार रहे।

फैजबाग में हिंदू युवा वाहिनी भारत के पदाधिकारियों द्वारा 51 किलो लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया।
नवाववगंज कस्बे में भाजपा पदाधिकारियो ने मिष्ठान वितरण करते हुए ख़ुशी जताई।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

शमसाबाद महाकाल सेवा समिति के लोगों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक दीपेश जी व अन्य संगठन के पदाधिकारियों के साथ चौमुखी महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की।

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

क़ायमगंज में शिवसेना व हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान राम की मूर्ति पर आरती व लड्डूओं का भोग लगा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया।

इसी तरह फर्रुखाबाद के कस्बा मंझना में ब्राह्मण समाज जन सेवा समिति के लोगों ने मंदिरों में दीप प्रज्वलन कर खुशी में आतिशबाजी की।इस मौक़े पर पूरे जनपद में दीपावली जैसा माहौल रहा।

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us