Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Amroha News In Hindi: 5 वर्षीय बच्ची देख रही थी मोबाइल पर कार्टून ! मोबाइल छूटा अचानक हुई अचेत, फिर हुआ ये

Amroha News In Hindi: 5 वर्षीय बच्ची देख रही थी मोबाइल पर कार्टून ! मोबाइल छूटा अचानक हुई अचेत, फिर हुआ ये
अमरोहा में 5 साल की बच्ची की मोबाइल देखते-देखते मौत, फोटो साभार सोशल मीडिया

यूपी के अमरोहा में बच्ची की मौत

अमरोहा से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने (Sensational Case) आया है. बुजुर्ग, युवाओं के साथ-साथ अब बच्चे भी हार्ट अटैक (Heart Attack)की चपेट में आ रहे हैं. मोबाइल पर कार्टून (Cartoon On Mobile) देख रही बच्ची अचानक उसके हाथ से मोबाइल छूट गया और बेहोश (Fainted) हो गयी. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. वजह मौत की हार्ट अटैक मानी जा रही है.

मोबाइल देखते हुए 5 वर्षीय बच्ची बेहोश

अमरोहा से आयी इस खबर ने दिल दहला कर रख दिया (Heart Breaking Case) है. अब आप सोच रहे होंगे ऐसी क्या खबर है. 5 वर्षीय बच्ची मोबाइल पर कार्टून (Cartoon) देखते-देखते अचेत (Fainted) हो गयी और उसकी मौत (Dead) हो गयी. जिसने भी यह घटना सुनी किसी को विश्वास नहीं हुआ कि 5 साल की बच्ची वो भी मोबाइल देखते-देखते अचानक यह हादसा हो जाएगा. फिलहाल परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

क्या है पूरा मामला?

अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब मजदूर महेश खडगवंशी की 5 वर्षीय पुत्री कामिनी अपनी मां सोनिया के साथ बैठकर रात में मोबाइल पर कार्टून (Cartoon On Mobile) देख रही थी.

अचानक उसके हाथ से मोबाइल छूट गया. कामिनी बेहोश हो गयी. मां ने पहले सोचा शायद मोबाइल छूट गया होगा. फिर मोबाइल उठाकर देना चाहा तो वह उठी नहीं. चीखते-चिल्लाते सोनिया उसे परिजनों की मदद से डॉक्टर के पास ले गए. जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिजनों का बुरा हाल हार्टअटैक बताई जा रही वजह

बेटी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. उनका कहना है कि उसे कोई बीमारी भी नहीं थी. मोबाइल देख रही थी, सांस लेने में तकलीफ बता रही थी और फिर अचेत हो गयी.

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

फिलहाल आजकल जिस तरह से बच्चों में इस तरह से अटैक जैसी घटनाएं हो रही है उससे एक बात तो साफ है कि छोटे बच्चों को मोबाइल देना हानिकारक व खतरनाक हो सकता है. चिकित्सकों का कहना है बच्ची की मौत का कारण हार्ट अटैक भी हो सकता है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us