Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Farrukhabad Potato News: फर्रुखाबाद में मिला अजब-गजब आलू ! कभी देखा है इतने बड़े आकार का भारी-भरकम 2 किलो का एक आलू, किसान भी हैरान

Farrukhabad Potato News: फर्रुखाबाद में मिला अजब-गजब आलू ! कभी देखा है इतने बड़े आकार का भारी-भरकम 2 किलो का एक आलू, किसान भी हैरान
फर्रुखाबाद में 2 किलो का एक आलू, image credit original source

सब्जियों का राजा वैसे तो बैगन को कहा जाता है फर्रुखाबाद में एक आलू ही राजा बन गया है. आलू (Potato) का सबसे बड़ा निर्यात केंद्र यूपी का फर्रुखाबाद (Farrukhabad) जिला माना जाता है. यहां आलू की भारी तादाद में पैदावार होती है. यहां एक किसान के खेत से अजब-गजब एक आलू (Strange Potato) की तस्वीर सामने आई है. इससे पहले ऐसी तस्वीर कभी नहीं देखी गयी. दरअसल एक आलू खेत से जो निकला है उसका आकार इतना बड़ा (Big) और वजनी (Weighing) है जिसपर यकीन कर पाना मुश्किल है. इसका वजन भी करीब 2 किलो है. ऐसे में इस अजब-गजब आलू को देखने के लिए लोगों की होड़ मची हुई है. उधर किसान भी खुद हैरान है.

फर्रुखाबाद में इतना बड़ा आलू बना चर्चा का विषय

फर्रुखाबाद (Farrukhabad) से एक ऐसी आलू (Potato) की तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आपका भी सिर घूम जाएगा. इस जिले में सबसे ज्यादा आलू की पैदावार होती है इसके साथ ही यहां कोल्ड स्टोरेज भी काफी तादाद में हैं. यहाँ जहानगंज क्षेत्र से पटौजा गांव में किसान मेराज हुसैन के खेत से आलू की अजब-गजब तस्वीर (Strange Pic Potato) सामने आयी है. खुद किसान भी इस आलू को देखकर हैरान और भौचक्का रह गया है. आप, 250 ग्राम, 500 ग्राम, और 1 किलो या 2 किलो आलू तो आप मंडी से लेते ही रहते होंगे. लेकिन किसान के खेत में निकला यह एक आलू ही 2 किलो का है. जिसे देखने के लिए लोगों में होड़ मची हुई है.

2 किलो का एक आलू चर्चा का विषय

इस अजब-गजब आलू को देखने के लिए क्षेत्र में लोगों की होड़ सी मची हुई है. दरअसल मामला उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले का है. जहां सब्जियों का राजा कहा जाने वाला आलू की एक अलग ही तस्वीर सामने आई है. फर्रुखाबाद जिला आलू निर्यात व भंडारण केंद्र में सबसे बड़ा जिला माना जाता है. जहां से भारी मात्रा में आलू की खेती और पैदावार की जाती है. यहां रहने वाले किसान मैराज हुसैन के खेत से एक ऐसा आलू निकला है जिसका अकेले ही वजन 2 किलो के करीब बताया जा रहा है. इतना बड़ा आकार का आलू क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. जिसे देखने के लिए लोगों की होड़ सी मची हुई है. खुद खेत के मालिक अचरज और हैरान है उनका कहना है कि आज तक इस तरह का इतना बड़ा आलू हमारे खेत में नहीं दिखाई दिया, बल्कि कहीं और कभी देखा भी नहीं था लेकिन आज पहली बार इस तरह का आलू देखा है यकीन नहीं होता.

किसान भी आलू देखकर हैरान

आलू की खेती करने वाले मिराज जो जहानगंज थाना क्षेत्र के पटोजा गांव के रहने वाले हैं और आलू की पैदावार करते हैं बताया जा रहा है आलू जब खेतों से निकाले जा रहे थे तभी खेत से एक बड़े आकार का आलू निकला जिसे देखकर वह भी हैरान हैं. किसान का कहना था कि हमारे परिवार की पीढ़ी दर पीढ़ी आलू की खेती करती चली आ रही है पर इस तरह का यह वजनी आलू आज पहली दफा दिखाई दिया ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. हम सभी आलू की फसल में रासायनिक के अलावा जैविक खाद का उपयोग करते हैं. जिससे आलू की उत्पादकता हमेशा अच्छी और शुद्धता से परिपूर्ण रहती है जिससे आलू का उत्पादन भी अच्छा होता है. फिलहाल यह आलू क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us