Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Instagram Reels: जल्द इंस्टाग्राम पर दिखाई देगी 10 मिनट वाली रील्स, यूजर्स को बड़ी सौगात

Instagram Reels: जल्द इंस्टाग्राम पर दिखाई देगी 10 मिनट वाली रील्स, यूजर्स को बड़ी सौगात
इंस्टाग्राम पर 10 मिनट की रील्स पर कार्य जारी,फोटो साभार सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर रील्स व शॉर्ट्स वीडियोज़ का क्रेज़ इस वक्त कुछ ज्यादा ही देखा जा सकता है. इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए एक खास प्लानिंग में जुट गया है.इंस्टाग्राम अब 10 मिनट की रील्स बनाए जाने पर कार्य कर रहा है.जिससे इंस्टाग्राम को भी फायदा मिलेगा.और यूजर्स भी अपनी 10 मिनट वाली रील्स बना सकेंगे.मोबाइल डेवलपर पलुजी इस पर कार्य कर रहे हैं.


हाईलाइट्स

  • इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए खुशखबरी, 10 मिनट तक की रील्स बनाने पर चल रहा कार्य
  • मोबाइल डेवलपर ने स्क्रीनशॉट शेयर कर दी जानकारी,अबतक 3 मिनट के वीडियो बनते थे इंस्टाग्राम पर
  • हालांकि अभी इसे रोलआउट कब किया जाएगा ये तय नहीं

Good news for Instagram users : सोशल मीडिया पर आज रील्स और शार्ट वीडियोज़ आम बात हो गई है.इंस्टाग्राम हो या यूट्यूब लोग शार्ट्स और रील्स बनाने में पीछे नहीं रहते.पहले टिक टॉक (Tik Tok) पर ही लंबी रील्स और वीडियोज़ बनाये जाते थे.जब टिक टॉक पर प्रतिबंध लगा, तो इंस्टाग्राम ने फिर कम्प्टीशन बढ़ा दिया.अब मोबाइल डेवलपर इंस्टाग्राम में 10 मिनट के रील्स बनाने की प्लानिंग कर रहे है.क्योंकि इंस्टा ने लोगों के दिलों में अलग जगह बना ली है.

10 मिनट की रील्स बनाए जाने पर चल रही इंस्टाग्राम पर तैयारी

मोबाइल डेवलपर एलेसेन्ड्रो पलुजी के मुताबिक इंस्टाग्राम पर 10 मिनट तक रील्स और शार्ट्स वीडियो बनाये जाने की प्लानिंग कर रहा है.अबतक 3 मिनट के वीडियो इसपर बनाए जा सकते थे.इसे बढाने पर कार्य किया जा रहा है. मेटा ने स्क्रीनशॉट शेयर किया है. यह कबतक लांच होगा इसपर अभी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आयी है. 

टिकटॉक के बंद होने के बाद इंस्टाग्राम ने पकड़ी तेजी

Read More: BSNL Satellite Phone Price: बीएसएनएल का सैटेलाइट फोन बना चर्चा में, बिना टावर करेगा काम ! लाखों में है कीमत

इंस्टाग्राम एक समय फोटो तक सीमित था,पर अब यूट्यूब को सीधे टक्कर दे रहा है और इंस्टा लोगों को काफी लुभा रहा हैं.एक समय टिक टॉक का था जब उसने मार्केट में उतरते ही शार्ट्स वीडियो बनाने के मामले में हाहाकार मचा दिया था.लेकिन जबसे उसपर बैन लगाया गया, तबसे इंस्टाग्राम ने मोर्चा संभाल लिया.यूट्यूब पर बड़े वीडियो लगाए जाते हैं.जब देखा कि शार्ट्स भी तेजी पकड़ रहा है तो कुछ दिन बाद वह भी शार्ट्स पर उतर आया.

यूजर्स में रील्स और शॉर्ट्स वीडियोज़ बनाने का क्रेज़

ऐसे में कहीं न कहीं इंस्टाग्राम ने तेजी पकड़ते हुए कार्य करना शुरू कर दिया है.द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार मोबाइल डेवलपर और लीकर एलेसेंड्रो पलुजी ने बुधवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दो साइड-बाय-साइड रील्स पेजों के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी.हालांकि इसे कब तक प्लेटफार्म पर लाया जाएगा,यह क्लियर नहीं हुआ है.आजकल रील्स और शार्ट्स बनाने की दौड़ लगभग लोगों में देखी जाती है.कुछ यूजर्स इसी से अपनी कमाई कर रहे हैं. और सोशल साइट्स को भी फायदा मिलता है.हालांकि इसमें कितना फायदा होगा यह अभी कुछ तय नहीं हुआ है.

Tags: Instagram

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us