Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Citron C3 Aircross Launch In India: ऑटोमैटिक सिट्रॉन C3 एयरक्रॉस भारत में हुई लांच ! इन गाड़ियों को देगी टक्कर, जानिए क़ीमत

Citron C3 Aircross Launch In India: ऑटोमैटिक सिट्रॉन C3 एयरक्रॉस भारत में हुई लांच ! इन गाड़ियों को देगी टक्कर, जानिए क़ीमत
सिट्रान सी 3 एयरक्रास ऑटोमेटिक लांच, फोटो साभार सोशल मीडिया

सिट्रॉन C3 एयरक्रॉस भारत में हुई लांच

सिट्रॉन Citron ने आज भारतीय बाजार (Indian Market) में C3 एयरक्रॉस का ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन (AT) लांच कर दिया है. इस गाड़ी की बुकिंग कम्पनी ने शुरु (Booking Start) कर दी है. डिलीवरी (Delivery) अगले महीने से शुरू होने जा रही है. C3 एयरक्रॉस (AT) की भारतीय बाजार में शुरुआती कीमत 12.85 लाख रुपये है.

ऑटोमेटिक सिट्रान C3 एयरक्रास लांच

सिट्रान (Citron) ने अपनी इस ऑटोमेटिक मॉडल वाली एसयूवी कार को बेहतर और शानदार सुविधाओ के साथ लांच कर दिया है. भारतीय बाजार में यह कार लांच कर दी गयी है. शानदार लुक व मॉडल के साथ कई रंगों में उतारी गयी है. खास बात यह कि इस ऑटोमैटिक (AT) गियरबॉक्स (Gearbox) का विकल्प शीर्ष 2 ट्रिम्स-प्लस और मैक्स के साथ उपलब्ध होगा. माना जा रहा है कि यह SUV हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसी गाड़ियों को टक्कर दे सकती है. 

गियरबाक्स में हुआ है बदलाव

इस कार में केवल गियरबॉक्स में बदलाव किया गया है बाकी कोई खास नहीं, इस कार में ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करने के लिए 10.2 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है. जो इस कार की खूबी में चार चांद लगाने का काम करता है. शानदार 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 4 पावर विंडो के लिए वन-टच ऑटो डाउन और इलेक्ट्रिकली एडजस्ट विंग वाले शीशे (Mirror) की सुविधाएं दी गयी हैं.

ये भी फीचर्स उपलब्ध

सिट्रॉन C3 एयरक्रॉस में 1.2-लीटर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन (Turbo Petrol Engine) दिया है, जो 108 बीएचपी की पावर और 205 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन को ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर के साथ जोड़ा गया है. गाड़ी रिमोट इंजन के जरिये स्टार्ट और स्टॉप होगी और रिमोट AC प्रीकंडीशनिंग फीचर भी शामिल है, जिसे मायसिट्रॉन (Mycitron) ऐप का उपयोग करके इस्तेमाल किया जा सकता है.

जान लीजिए Citron C3 कार की कीमत भारत में 

Citron C3 एयरक्रॉस ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मॉडल की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी गई है जबकि इसकी डिलीवरी अगले महीने से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है. भारतीय बाजार में यह कार क्रेटा, सेलटोज़ जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी वही बात की जाए इस गाड़ी की कीमत की तो भारतीय बाजार में इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 12.85 लाख एक्स शोरूम प्राइस बताई गई है.

Read More: BSNL Satellite Phone Price: बीएसएनएल का सैटेलाइट फोन बना चर्चा में, बिना टावर करेगा काम ! लाखों में है कीमत

Latest News

Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
फतेहपुर के चौधराना निवासी और इंडियन रेडक्रास सोसाइटी फतेहपुर के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में...
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं

Follow Us