Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Yashasvi Jaiswal Double Century: यशस्वी जयसवाल ने जड़ा टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक ! बुमराह की शानदार गेंदबाजी, दूसरे टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में

यशस्वी जयसवाल : Image Credit Original Source

यशस्वी जयसवाल का दोहरा शतक

भारत और इंग्लैंड (India Vs England) के बीच विशाखापत्तनम (Vishakhapattanam) में खेले जा रहे दूसरा टेस्ट मैच दूसरे दिन से ही रोमांचक होता जा रहा है. पहली पारी में जहां भारत ने यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) के दोहरे शतक की बदौलत 396 रन बनाए वहीं इंग्लैंड (England) की पहली पारी 253 रन पर सिमट गयी. बुमराह ने 6 विकेट झटके. जिसके बाद भारतीय टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बड़ी बढ़त (Lead) की ओर आगे बढ़ रही है.

यशस्वी ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड की पहली पारी सिमटी

विशाखापट्टनम में खेले जा रहे हैं भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच में जहां भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारत ने पहले खेलते हुए पहली पारी में 396 रन बनाए. भारत की ओर से टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ने वाले यशस्वी जयसवाल ने 209 रन की बड़ी शानदार पारी खेली. पहली पारी खेलने उतरी इंग्लिश टीम 253 रन पर सिमट गई.

बुमराह ने 6 विकेट जबकि कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटककर अंग्रेज बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 28 रन बना लिए थे. भारत 171 रन की लीड ले चुका है. फिलहाल इस टेस्ट में भारत की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है.

यशस्वी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जयसवाल ने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा यशस्वी ने 209 रन की पारी में 19 चौके और 7 छक्के जड़े. यशस्वी की बल्लेबाजी दिनबदिन निखरती जा रही है. ऐसे में अभी तीन दिन का समय बाकी है. उनसे दूसरी पारी में भी बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी. वहीं कप्तान रोहित शर्मा को भी उनका साथ देना होगा तभी भारत एक मजबूत लक्ष्य दे सकेगा.

jaspreet_bumrah_taken_six_wickets
जसप्रीत बुमराह, Image Credit Original Source
जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी

जसप्रीत बुमराह और कुलदीप की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लिश टीम की पहली पारी 55.5 ओवर में 253 पर सिमट गई. बुमराह ने अपने स्पेल में 15.5 ओवर में 45 रन देकर 6 विकेट लिए. इसके साथ ही बुमराह ने टेस्ट करियर में 150 विकेट पूरे किए. बुमराह के 34 टेस्ट में 152 विकेट हो गए हैं. बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ 50 विकेट भी पूरे किए.जबकि कुलदीप यादव ने 71 रन देकर 3 खिलाड़ियों को आउट किया. भारत कहीं न कहीं इस टेस्ट में इंग्लैंड पर हावी दिखाई दे रही है. जिस तरह से टीम इंडिया बढ़त बना रही है माना जा रहा तीसरे दिन का खेल टीम के लिहाज से बहुत अहम होने वाला है. अभी 3 दिन का खेल शेष है. हालांकि क्रिकेट में कुछ भी सम्भव है.

Read More: India Vs Pak Match News: पाकिस्तान-भारत के साथ नहीं खेलेगा मैच, ICC ने कहा, फैसले पर विचार करे पाक

03 Feb 2024 By Vishal Shukla

Latest News

आज का राशिफल 18 मार्च 2026: किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान आज का राशिफल 18 मार्च 2026: किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान
18 मार्च 2026 का राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के लिए...
फतेहपुर से बंगाल के डीजीपी तक का सफर: जानिए कौन हैं IPS सिद्धनाथ गुप्ता जिनकी रणनीति पर टिका है चुनाव
UP में माफियाओं से जमीनें छीन बनेंगे घर: वकील, पत्रकार, शिक्षक और डॉक्टरों को मिलेगा आवास ! योगी का बड़ा ऐलान
कल का राशिफल (Kal Ka Rashifal) 17 मार्च 2026: हनुमान बाहुक को पढ़कर करें यात्रा ! जानिए सभी 12 राशियों का भाग्य
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 16 मार्च 2026: शिव की उपासना से कट सकते हैं बड़े संकट, जानिए सभी राशियों का दैनिक भाग्यफल
Uttar Pradesh Mausam: उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज ! तेज आंधी-बारिश से राहत, 10 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी
UP LPG Cylinder Rate: उत्तर प्रदेश में 950 का गैस सिलेंडर 3500 में ! सोशल मीडिया में बन रहे मीम

Follow Us