Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

क्रिकेट:वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुन ली गई भारतीय टीम..चयन चौंकाने वाला!

क्रिकेट:वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुन ली गई भारतीय टीम..चयन चौंकाने वाला!
फ़ाइल फ़ोटो

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के नेतृत्व वाली चयन समिति ने रविवार को दोपहर 2 बजे आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कर दिया इस दौरान कप्तान विराट कोहली भी मौजूद रहे।पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

खेल:वेस्टइंडीज दौरे के लिए रविवार को हुआ भारतीय टीम का चयन कई मामलों में चौकाने वाला रहा।सबसे ज्यादा चौकाने वाला फैसला केदार जाधव को लेकर हुआ।हाल ही खत्म हुए विश्वकप में केदार के प्रदर्शन को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा था कि शायद उनको अब टीम में जगह न मिले लेक़िन चयन समिति ने वनडे टीम में उनकी जगह को बरकरार रखा।इसके अलावा वनडे और टी ट्वेंटी में बल्लेबाज मनीष पांडेय की वापसी हुई है।जबकि टेस्ट टीम में लगभग वही है जो पिछले टेस्ट मैचों में भारत के लिए खेलती रही है।

ये भी पढ़े-क्रिकेट:विंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन आज..महेंद्र सिंह धोनी की जगह कौन.?

तीनो फारमेट में टीम की कप्तानी विराट कोहली करेंगे जबकि एकदिवसीय व टी ट्वेंटी के लिए उपकप्तान रोहित शर्मा को और टेस्ट टीम की उपकप्तानी अंजिक्या रहाणे को दी गई है।
धोनी द्वारा खुद को इस दौरे से दूर करने के बाद मुख्य विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत को टीम में चुना गया है साथ टेस्ट मैचों के लिए रिद्धमान साहा को दूसरे विकल्प के रूप में टीम में शामिल किया गया है।
बता दें की भारत को वेस्टइंडीज  में तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के अलावा दो टेस्ट मैच भी खेलने हैं।

टीमें कुछ इस प्रकार हैं..

टी20 टीम-विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (vc), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (wk), क्रुणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी।

वनडे टीम-विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (vc), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (wk), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, नवदीप सैनी।

टेस्ट टीम-विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (VC), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (WK), रिद्धिमान साहा (WK), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us