Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IPL नीलामी:18 फ़रवरी को होगी खिलाड़ियों की नीलामी,इन पर रहेगी फ्रेंचाइजी की नजरें

Ipl auction 2021:सांकेतिक फ़ोटो।

18 फरवरी को आईपीएल के 14वे सीज़न के लिए खिलाड़ियों की बोली लगेगी।इस बार कुछ ऐसे पुराने औऱ युवा खिलाड़ी हैं जिन पर फ्रेंचाइजी की नजरें होंगीं..पढ़ें युगान्तर प्रवाह रिपोर्ट..

डेस्क:आईपीएल के चौदहवें सीज़न के लिए खिलाड़ियों की बोली 18 फ़रवरी को लगेगी।सबकी नजरें इस बोली पर लगी हुईं हैं।फ्रेंचाइजी उम्दा खिलाड़ियों को अपने पाले में लाने के लिए जमकर बोलियां लगाएंगे।इस बार ज्यादातर टीमों की नजरें आलराउंडर खिलाड़ियों पर टिकी हैं।Ipl auction 2021

ऐसे ही आलराउंडर न्यूजीलैंड के काइल जेमिसन हैं।हालांकि जेमिसन ने अभी तक आईपीएल नहीं खेला है।उनकी बेस प्राइज 75 लाख रुपए रखी गई है।गौतम गंभीर का मानना है कि इस बार सभी फ्रेंचाइजी जेमिसन पर बड़ा दाव लगा सकती हैं। ipl news

गौतम गम्भीर ने जेमिस्न की तुलना आंद्रे रसेल से की है।उन्होंने कहा है कि जेमिस्न दूसरे रसेल साबित हो सकतें हैं।

रसेल के आईपीएल कैरियर की बात करें तो उन्होंने अब तक IPL में 74 मैच खेले, जिसमें सबसे ज्यादा 182.33 की स्ट्राइक रेट से 1517 रन बनाए हैं। वे 8 फिफ्टी भी लगा चुके हैं। रसेल ने 28.08 की औसत से 61 विकेट भी लिए।

वहीं जेमिसन ने अब तक 6 टेस्ट, 2 वनडे और 4 टी-20 खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 226 रन बनाए और 36 विकेट लिए, जबकि वनडे में 25 रन बनाते हुए 3 विकेट झटके। टी-20 में उन्हें रन बनाने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने 3 विकेट जरूर लिए।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें..

नीलामी के लिए 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइज के स्लॉट में 10 खिलाड़ियों को रखा है। इसमें ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल के अलावा भारत के हरभजन सिंह और केदार जाधव, इंग्लैंड के मोइन अली, सैम बिलिंग्स, लियाम प्लंकेट, जेसन रॉय और मार्क वुड औऱ बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन शामिल हैं।

इन खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लग सकती है।क्योंकि ये ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको फ्रेंचाइजी अपने टीम में रखना पसंद करेंगे।

17 Feb 2021 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
फतेहपुर की फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और जान...
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Follow Us