
IND VS AUS:टीम इंडिया की ऐसी दुर्गति कभी नहीं हुई.विराट कोहली को कप्तानी से हटाने की उठी मांग.!
On
भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी सीरीज़ में पहला टेस्ट मैच भारत बुरी तरह से हार गया है..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..
डेस्क:ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गई टीम इंडिया अपना पहला टेस्ट मैच बुरी तरह हार गई।ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच आठ विकेट से जीत लिया।भारत की दूसरी पारी महज़ 36 रनों पर सिमट गई।जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 90 रनों के लक्ष्य मिला था जिसे उन्होंने 2 विकेट खोकर आसानी से बना लिया।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने महज 8 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।उन्होंने इस मैच की पहली पारी में 1 विकेट हासिल किया था।

भारत की शर्मनाक हार पर क्रिकेट फैंस का गुस्सा फूट पड़ा।ट्वीटर पर टीम की आलोचना में जमकर मीम्स वायरल हो रहें हैं।लोग विराट कोहली को कप्तानी से हटाने की मांग कर रहे हैं।
Tags:
Related Posts
Latest News
08 Nov 2026 08:42:45
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
