Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rishab Pant Accident News : क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे का शिकार हालत गम्भीर

दुर्घटना ग्रस्त कार, अस्पताल में भर्ती पंत

rishabh pant accident news भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं,उनकी हालत गम्भीर बताई जा रही है.

Rishab Pant Accident News : भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ऋषभ पंत सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं. कार से उत्तराखंड जाते वक्त शुक्रवार सुबह उनकी कार रुड़की के पास अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए पलट गई.कार में इसी दौरान आग लग गई. मर्सेडीज कार में पंत अकेले थे. कार पूरी तरह से जल गई. हादसे के बाद पंत कार की खिड़की तोड़कर किसी तरह बाहर निकले. सूचना पर स्थानीय पुलिस प्रशासन मौक़े पर पहुँच गया.पंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.डॉक्टरों के मुताबिक गम्भीर रुप से घायल हुए पंत की हालत स्थिर बनी हुई है.

डॉक्‍टरों के मुताबिक ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोट आई है.सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंच गए हैं.सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सुशील नागर ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है, उनको रुड़की से देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल रेफर किया गया है.वहां उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी.

मर्सिडीज कार का नंबर डीएल 10 सीएन 1717 है. बताया गया है कि दुर्घटना स्‍थल से ग्रामीणों ने कार से कुछ रुपए भी उठा लिए.दरअसल एक्सीडेंट के बाद कुछ रुपए भी मौके पर पड़े हुए थे.

30 Dec 2022 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप
फतेहपुर में फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और धमकी...
Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत
Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज
Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति
आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

Follow Us