Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Capetown Test Records: केपटाउन टेस्ट के पहले दिन बने ऐसे रिकॉर्ड्स ! जो बन गए एक इतिहास, पहले दिन गिरे 23 विकेट, शून्य पर आउट हुए 7 बल्लेबाज

Capetown Test Records: केपटाउन टेस्ट के पहले दिन बने ऐसे रिकॉर्ड्स ! जो बन गए एक इतिहास, पहले दिन गिरे 23 विकेट, शून्य पर आउट हुए 7 बल्लेबाज
केपटाउन टेस्ट के पहले दिन बने ये रिकॉर्ड्स

केपटाउन के न्यूलैंड्स (Newlands) में भारत और दक्षिण अफ्रीका (India-SouthAfrica) के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच (Second Test) का पहला दिन केपटाउन टेस्ट इतिहास के पन्नों (Pages Of History) में दर्ज हो गया. दरअसल मैच के पहले दिन 23 विकेट गिरे. यह दूसरा मौका है जब किसी टेस्ट के पहले दिन 23 या उससे ज्यादा विकेट गिरे हैं. यही नहीं 7 बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए. इसके अलावा अन्य रिकॉर्ड्स (Records) भी बने हैं.

पहली दिन न्यूलैंड्स की पिच ने उगली आग

केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन क्रिकेट इतिहास (History Of Cricket) में करीब 121 वर्ष बाद कोई रिकॉर्ड  इस तरह टूटते बच गया. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर (Won Toss) बल्लेबाजी चुनी. पूरी टीम 55 रन पर सिमट गयी. पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका का ये टेस्ट करियर (Test Carrier) का सबसे कम स्कोर रहा. यही नहीं भारतीय टीम की भी पहली पारी 153 रन पर सिमट गई.

भारत का एक समय स्कोर 4 विकेट पर 153 रन था. तभी 6 विकेट बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. भारत 153 रन ही बना सकी. लेकिन भारत के नजरिये से ये सही रहा कि उसे 98 रन की बढ़त मिल गई. भारत की ओर से विराट 46, गिल 36, कप्तान रोहित 39 को छोड़कर सभी ने निराश किया. इस तरह एक पारी में 7 बल्लेबाज ऐसे रहे जो अपना खाता भी न खोल सके. ऐसा क्रिकेट के इतिहास (History Of Cricket) दूसरी दफा हुआ है.

मैच के पहले दिन गिरे 23 विकेट रिकॉर्ड टूटते बचा

दरअसल आज के पहले दिन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा रहा कि जिसने भी सुना हर कोई हैरान है. जो रिकॉर्ड्स इस मैच में बने है उसमें एक रिकॉर्ड ऐसा रहा जो टूटते-टूटते बच गया. आज मैच के पहले दिन 23 विकेट गिरे. पहले दक्षिण अफ्रीका के 10, भारत के फिर 10 और दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका के अबतक 3 विकेट गिर चुके हैं.

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह दूसरा मौका है. इससे पहले वर्ष 1902 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट मैच में पहले दिन 25 विकेट गिरे थे और आज 23 विकेट गिरे हैं. 121 साल का ये रिकॉर्ड आज टूटते-टूटते बच गया.

मो.सिराज का बेस्ट परफॉर्मेंस केप्टाउन में

भारतीय तेज गेंदबाज मो. सिराज (Mohammed Siraj) ने 15 रन पर 6 विकेट लिए. केप्टाउन की उछाल भरी पिच पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज सिराज के आगे नतमस्तक दिखाई दिए. दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए थे. हालांकि जिस तरह से पहले दिन का खेल रहा उससे लगता है कि यह मैच दूसरे दिन ही समाप्त हो सकता है. फिलहाल दूसरे दिन भी ऐसा ही हाल देखने को मिल सकता है.

Related Posts

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us