Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

World cup 2019:विश्वकप टीम का हिस्सा रहे इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने किया वनडे से सन्यास का ऐलान!

World cup 2019:विश्वकप टीम का हिस्सा रहे इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने किया वनडे से सन्यास का ऐलान!
फ़ाइल फ़ोटो शोएब मलिक व मोहम्मद हफ़ीज

पाकिस्तान टीम के स्टार क्रिकेट खिलाड़ियों में शुमार रहे शोएब मलिक ने सन्यास का ऐलान कर दिया है..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

डेस्क:शुक्रवार को बांग्लादेश के साथ हुए मैच के बाद पाकिस्तान का सफ़र इस विश्व कप में समाप्त हो गया।हालांकि पाकिस्तान यह मैच 94 रनों से जीती जरूर परन्तु सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी।ख़ैर पाकिस्तान की टीम का मौजूदा विश्वकप में प्रदर्शन मिला जुला रहा उन्होंने अपने कुल हुए 9 मैचों में 5 में जीत दर्ज की जबकि तीन मुकाबले वह हार गए वहीं एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।
लेक़िन जैसी उम्मीद की जा रही थी और हुआ भी कुछ वैसा ही।दरअसल पाकिस्तान टीम का हिस्सा रहे अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक को ख़राब फॉर्म के चलते शुरुआती तीन मैचों के बाद ही बाहर कर दिया था इस दौरान उन्होंने तीन मैचों में कुल 8 रन ही बनाए थे।इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रहीं थी शोएब मलिक अब जल्द ही सन्यास की घोषणा करेंगे।

ये भी पढ़े-World cup 2019-भारत की वजह से सेमीफाइनल में पहुंचने से रह गया पाकिस्तान.?

शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच शुरू होने से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने शोएब मलिक को मैदान में बुलाकर ताली बजाकर फेयरवेल किया।
शुक्रवार देर रात शोएब मलिक ने अपने ट्वीटर एकॉउंट से पोस्ट कर अपने सन्यास की जानकारी दी।उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि  'आज मैं वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। उन सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद, जिनके साथ मैंने खेला है। उन कोचों को भी, जिन्होंने मुझे प्रशिक्षित किया है। इसके साथ ही परिवार, दोस्तों, मीडिया और प्रायोजकों को भी तहे दिल से शुक्रिया। सबसे महत्वपूर्ण बात मेरे फैंस, मैं आप सभी से प्यार करता हूँ #पाकिस्तान जिन्दाबाद'

ये भी पढ़े-World cup 2019:विश्वकप टीम में चुने न जाने से नाराज़ भारत के इस स्टार क्रिकेटर ने की सन्यास की घोषणा,हर कोई हुआ हैरान!

उनके ट्वीट के बाद कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने ट्वीट कर उनके अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी।आपको बता दे शोएब टेस्ट क्रिकेट से पहले ही सन्यास ले चुके है और आज उन्होंने वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया हालांकि वह अभी टी ट्वेंटी क्रिकेट खेलते रहेंगे।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us