Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Pak Vs Ned World Cup 2023: वर्ल्डकप में पाकिस्तान की शानदार शुरुआत, नीदरलैंड को 81 रन से हराया

Pak Vs Ned World Cup 2023: वर्ल्डकप में पाकिस्तान की शानदार शुरुआत, नीदरलैंड को 81 रन से हराया
पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 81 रन से हराया, फोटो साभार सोशल मीडिया

Pak Vs Ned World Cup 2023: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेले गए पाकिस्तान और नीदरलैंड मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 81 रन से हराकर वर्ल्ड कप में अच्छी शुरुआत की. पाकिस्तान की ओर से रिजवान और शकील ने 68-68 रन बनाए.


हाईलाइट्स

  • पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 81 रन से हराकर जीत के साथ किया आगाज़
  • राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हेदराबाद में खेला गया मैच
  • नीदरलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पाकिस्तान ने बनाये 49 ओवर में 286 रन बनाए

Pakistan Beats Netherlands : वर्ल्डकप 2023 में पाकिस्तान ने शानदार शुरुआत करते हुए पहली जीत दर्ज की, आज के इस मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को हरा दिया, हालांकि आने वाले मुकाबले बड़ी टीमों के साथ दिखाई देंगे. आज के मुकाबले में क्या-क्या हुआ. मैच में किस किस खिलाड़ी ने कैसा प्रदर्शन किया. 

 

पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 81 रन से हराया

हैदराबाद में पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में बढ़िया आगाज करते हुए जीत दर्ज की, पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 49 ओवर में सभी विकेट खोकर 286 रन बनाये,जवाब में नीदरलैंड की पूरी टीम 205 रन पर आउट हो गयी इस तरह से पाकिस्तान ने यह मुकाबला 81 रन से जीत लिया.

पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए बनाये 286 रन

नीदरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, एक समय पाकिस्तान ने 3 विकेट 38 रन पर ही गंवा दिए थे, जिसमें अबरार,फकर जमान और कप्तान बाबर पवेलियन लौट चुके थे, फिर शकील और रिजवान ने पारी को सम्भाला, दोनों के बीच 120 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की, दोनों में 68-68 रन बनाए, मोहम्मद नवाज़ 39 रन पर आउट हो गयी. हालांकि दोनों के आउट होते ही पूरी टीम 50 ओवर भी नहीं खेल सकी, 49 ओवर में 286 रन बना सकी. नीदरलैंड के बॉस डीलीडे ने 4 विकेट झटके.

 

नीदरलैंड की पूरी टीम 205 पर ऑलआउट

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम की पूरी टीम 205 रन पर आउट हो गयी, नीदरलैंड के टॉप स्कोरर बॉस डी लीडे 67 रहे, विक्रमजीत ने 52 रन बनाए, पाकिस्तान की ओर से हैरिस राउफ ने 3 विकेट, हसन अली ने 2 विकेट लिए बाकी सभी ने एक-एक विकेट लिया, इस प्रकार पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 81 रन से हरा दिया.

Related Posts

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us