Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IPL 2021: आज से शुरू हो जाएगा आईपीएल का रण इन दो टीमों के बीच है मुकाबला

IPL 2021: आज से शुरू हो जाएगा आईपीएल का रण इन दो टीमों के बीच है मुकाबला
IPL 2021: रोहित शर्मा औऱ एमएस धोनी (फ़ाइल फ़ोटो)

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते टूर्नामेंट को बीच में हो रोकना पड़ा था।अब शेष बचे मैच दुबई में होने हैं, जिसका आगाज़ आज यानि 19 सितंबर से हो रहा है.दूसरे फेज का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस औऱ चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाना है. IPL 2021 MI vs CSK Live Updates

IPL 2021: क्रिकेट प्रेमी दर्शकों तो दिल थाम कर बैठ जाइए क्योंकि आज से शुरू होने जा रहा है फटाफट क्रिकेट महोत्सव।जी हां आईपीएल 2021 के बचे हुए मुकाबले 19 सितंबर से शुरू होने जा रहें हैं।इस चरण का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस औऱ चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। IPL 2021 Latest News

उल्लेखनीय है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान टूर्नामेंट को बीच में ही रोकना पड़ा था औऱ शेष बचे मुकाबलों को टाल दिया गया था।जब टूर्नामेंट रोका गया था तब 29 मैच ही हो पाए थे।अब यह टूर्नामेंट दुबई में आयोजित हो रहा है।जहां से टूर्नामेंट रुका था वहीं से इसकी शुरुआत होगी।19 सितंबर को मुंबई इंडियन्स औऱ चेन्नई (MI vs CSK) सुपरकिंग्स आपस में भिड़ेंगी। IPL 2021 Latest News In Hindi

आईपीएल के प्वॉइंट टेबल की बात करें तो दोनों टीमें यहां टॉप फोर में मौजूद हैं। चेन्नई जहां सात में से पांच मैच जीत कर 10 प्वॉइंट्स के साथ दूसरे, वहीं डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई सात में से चार मैच जीत कर आठ प्वॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। अच्छी बात यह है कि दोनों टीमों का नेट रन रेट प्लस में है। चेन्नई का नेट रन रेट +1.263 है जो अन्य सातों टीमों से ज्यादा है, जबकि मुंबई की नेट रन रेट +0.062 है। दोनों टीमों के सात-सात मैच बचे हैं। ऐसे में उनके नॉकआउट स्टेज में जगह बनाने की संभावना काफी मजबूत है। IPL 2021 Latest News In Hindi

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच आईपीएल 2021 का 30वां मैच होगा।भारतीय समयानुसार यह मुकाबला रात 7:30 बजे से शुरू हो जाएगा।टॉस 7 बजे होगा।मैच का लाइव टेलिकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क औऱ डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे। IPL 2021 Live Match 

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us