Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IND vs WI Guyana 3rd T20 : भारत ने सीरीज जीतने की उम्मीदों को रखा ज़िंदा,सूर्य की आंधी में उड़े विंडीज, तीसरे टी-20 में भारत की शानदार जीत

IND vs WI Guyana 3rd T20 : भारत ने सीरीज जीतने की उम्मीदों को रखा ज़िंदा,सूर्य की आंधी में उड़े विंडीज, तीसरे टी-20 में भारत की शानदार जीत
सूर्यकुमार की आंधी में उड़े विंडीज,भारत की जीत

भारत और वेस्टइंडीज के बीच गयाना में खेले गए तीसरे T20 मैच में भारत ने सीरीज जीतने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है.उपकप्तान सूर्य कुमार यादव 83 रनों की आतिशी पारी की बदौलत भारत ने तीसरा ट्वेंटी आसानी से 7 विकेट से जीत लिया. हालांकि अभी भी सीरीज में वेस्टइंडीज 2-1 से आगे चल रही है.


हाईलाइट्स

  • तीसरे टी 20 में भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से रौंदा,सूर्यकुमार की आंधी में उड़े विंडीज
  • भारत ने शानदार जीत दर्ज कर सीरीज जीतने की उम्मीदों को रखा जिंदा
  • सीरीज में विंडीज 2-1 से आगे, अभी दो मुकाबले बाकी

IND vs WI Guyana 3rd T20 : गुयाना में खेले गए तीसरा T20 मैच भारत के लिए करो या मरो वाला था. भारत ने आज शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज जीतने की उम्मीदों को फिलहाल जिंदा रखा है. भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा.दो मैचों की हार का आखिरकार भारतीय टीम ने बदला ले लिया और अब यह सीरीज और भी रोमांचक हो गई है.आने वाले दो मुकबाले बेहद अहम है.

करो या मरो का मुकाबला जीता भारत चमका सूर्य

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरी T20 मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज करते हुए वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया. भारतीय टीम के उप कप्तान सूर्य कुमार यादव की 83 रनों की आतिशी पारी की बदौलत भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को बुरी तरह रौंद दिया.

टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले की बल्लेबाजी बनाये 159 रन

टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. ओपनर मेयर और ब्रैंडन किंग ने वेस्टइंडीज को तेज शुरुआत दी. जहां दोनों ने पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की.इस दौरान मायर्स 25 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने. चार्ल्स भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और वह भी 12 रन बनाकर चलते बने.

पिछले मैच के मैच विनर खिलाड़ी निकोलस पूरन ने हालांकि कुछ बड़े शॉट लगाये, लेकिन चाइनामैन कुलदीप यादव की फिरकी में पूरन उलझ गए और 20 रन बनाकर आउट हुए. पूरन के बाद काफी देर से बल्लेबाजी कर रहे, किंग भी 42 रन बनाकर आउट हो गए, अंत में कप्तान पॉवेल ने 19 गेंद पर तेज 40 रनों की पारी खेली और वेस्टइंडीज को 159 रन तक पहुंचाया. गेंदबाजी में भारत की ओर से कुलदीप यादव ने तीन विकेट झटके.

सूर्यकुमार और तिलक वर्मा की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

जवाब में 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही. टी20 में डेब्यू कर रहे यशस्वी जयसवाल खराब शॉट खेलकर 1 रन पर आउट हो गए. यशस्वी के आउट होते ही उपकप्तान सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला.हालांकि कुछ देर बाद गिल भी 6 रन बनाकर चलते बने. मुश्किल में लग रही टीम इंडिया की नैया पार लगाने के लिए उप कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला. जहां दोनों ओर से ग्राउंड के चारो ओर बड़े शाट लगाए गए.दोनों ने 87 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को लक्ष्य के करीब पहुँचाया.

सूर्यकुमार यादव प्लेयर ऑफ़ द मैच

सूर्य की आंधी में कैरेबियन गेंदबाज उड़ते नजर आये,83 रन की शानदार पारी में उन्होंने 4 छक्के और 10 चौके लगाए,सूर्य के आउट होने के बाद तिलक वर्मा 49 नाबाद और कप्तान पण्डया 20 नाबाद ने टीम को जीत दिलाई.इस तरह से भारत नें वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर यह अहम मुकाबला जीता और सीरीज में वापसी की.शानदार पारी खेलने वाले सूर्यकुमार यादव प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के...
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

Follow Us