Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IND vs PAK: विराट कोहली के शतक से भारत की ऐतिहासिक जीत, पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया

IND vs PAK: विराट कोहली के शतक से भारत की ऐतिहासिक जीत, पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया
विराट कोहली के शतक ने भारत को दिलाई जीत, पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया: Image Credit Original Source

India vs Pakistan

India vs Pakistan: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. विराट कोहली ने नाबाद 100 रन बनाकर 242 रन के लक्ष्य को आसान बना दिया. कुलदीप यादव की (3/40) घातक गेंदबाजी ने पाकिस्तान को 241 पर रोका और भारत को सेमीफाइनल के करीब लगाकर खड़ा कर दिया.

India vs Pakistan: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल की हार का बदला पूरा कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ChampionsTrophy) के सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है.

शाहीन अफरीदी सबसे महंगे गेंदबाज

पाकिस्तान की बल्लेबाजी संघर्षपूर्ण रही, जिसमें सिर्फ कप्तान मोहम्मद रिजवान (46), सऊद शकील (62), और खुशदिल शाह (38) ही कुछ प्रभाव छोड़ सके. गेंदबाजी में नसीम शाह और अबरार अहमद ने किफायती प्रदर्शन किया, लेकिन स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी बेहद महंगे साबित हुए. उन्होंने 8 ओवर में 74 रन दिए और 9.2 की इकॉनमी से रन लुटाए.

विराट कोहली का शतक बना जीत की नींव

भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले का मुख्य आकर्षण विराट कोहली का शानदार शतक रहा. कोहली ने 111 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 7 चौके शामिल थे. इस पारी के दम पर भारत ने 242 रन के लक्ष्य को 7 ओवर शेष रहते हासिल कर लिया. कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर (56 रन, 67 गेंद) और शुभमन गिल (46 रन, 52 गेंद) ने भी उपयोगी योगदान दिया.

कोहली बने सबसे तेज 14,000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी

इस शतक के साथ विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 14,000 रन पूरे करने का नया कीर्तिमान स्थापित किया. पाकिस्तान के खिलाफ वह एक बार फिर सबसे प्रभावशाली बल्लेबाज साबित हुए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए.

भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 241 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई. कुलदीप यादव (3/40) ने अपनी फिरकी से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. हार्दिक पंड्या ने बाबर आजम को पवेलियन भेजकर भारत की स्थिति को और मजबूत कर दिया.

पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर

लगातार दूसरी हार के बाद पाकिस्तान अब टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है. भारत ने इस जीत के साथ 4 अंकों के साथ ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया और सेमीफाइनल में पहुंचने के बेहद करीब है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us