Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India Vs Australia Wc 2023: वर्ल्ड कप में भारत का 'विराट' आगाज़ ! राहुल की शानदार पारी, ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया

विराट और राहुल की शानदार पारी की बदौलत भारत ने आस्ट्रेलिया को हराया, फोटो साभार ईएसपीएन क्रिकइंफो

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में खेले गए मैच में खराब शुरुआत के बाद भारत ने मैच में शानदार वापसी की, विराट कोहली और केएल राहुल की चौथे विकेट के लिए 165 रन की शानदार साझेदारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया.

हाईलाइट्स

  • वर्ल्ड कप में भारत की शानदार शुरुआत, आस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया
  • चेन्नई में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, कोहली और राहुल की शानदार पारी
  • ऑस्ट्रेलिया ने बनाये थे 199 रन , भारत ने खराब शुरुआत के बाद मैच जीता

India's big start in World Cup : वर्ल्ड कप 2023 का आग़ाज़ भारत ने शानदार ढंग से किया है, हालांकि एक समय टीम का ऊपरी क्रम लड़खड़ाया जरूर था, तभी हर बार की तरह टीम की नैया पार लगाने वाले विराट कोहली ने शानदार पारी खेलते हुए टीम की वापसी कराई और मैच को भारत की झोली में डालने में राहुल के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई. भारत ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया. जानिए आज के इस महामुकाबले में क्या-क्या हुआ.

भारत का जीत से वर्ल्डकप में आगाज़

वर्ल्ड कप में भारत ने अपने पहले मुकाबले में शानदार शुरुआत की है. सुपर संडे को चेन्नई में खेले गए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महामुकाबले में टीम इंडिया की पहले शानदार गेंदबाजी देखने को मिली, फिर ऊपरी क्रम लड़खड़ाने के बाद विराट और राहुल की शानदार साझेदारी की बदौलत भारत ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया.

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने की बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलिया ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मार्श और वार्नर ने पारी की शुरुआत की. मार्श बिना खाता खोले बुमराह का शिकार बने. वार्नर और स्मिथ ने कुछ शॉट जरूर लगाए और पारी को आगे बढ़ाया, तभी कप्तान रोहित शर्मा ने चाइनामैन कुलदीप यादव को गेंद थमाई और उन्होंने वार्नर 41 के रूप में सफलता दिलाई और इस साझेदारी को तोड़ा.

फिर जडेजा ने स्मिथ 46 को आउट किया. ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट 119 रन पर गिर चुके थे, गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को उबरने नहीं दिया. आस्ट्रेलिया की पूरी टीम 50 ओवर भी नहीं खेल सकी, 49.3 ओवर में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 199 रन पर ऑल आउट हो गई. भारत की ओर से जडेजा 3, कुलदीप-बुमराह 2-2 और सिराज, अश्विन और पण्डया ने एक विकेट झटके.

भारत की बेहद खराब शुरुआत, फिर सम्भाला विराट और राहुल ने

200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत तो बेहद निराशाजनक रही, भारत के 3 खिलाड़ी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. 2 रन पर भारत के 3 विकेट थे, जिसमें कप्तान रोहित, ईशान और अय्यर के विकेट थे. तीन विकेट जल्दी आउट होने पर दर्शकों में मायूसी छा गयी, हर बार की तरह टीम को मुसबीत समय से उबारने वाले विराट कोहली ने धैर्य से खेलते हुए धीरे-धीरे स्कोर को आगे बढ़ाया, और उनका बखूबी साथ के एल राहुल ने दिया.

विराट और राहुल की पारी की बदौलत जीता भारत

दोनों खिलाड़ियों ने सिंगल रन चुराते हुए स्कोर को 100 रन पर पहुंचाया, फिर विराट ने कुछ खुलकर खेलना शुरू किया, विराट 85 रन बनाकर हेजलवुड का शिकार बने, हालांकि वे अपना काम कर गए थे, लेकिन शतक से चूक गए. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी की. अंत में राहुल 97 ने नाबाद रहते हुए भारत को जीत दिलाई. भारत ने यह जीत 41.2 ओवरों में हासिल की. केएल राहुल को प्लेयर ऑफ द मैच मिला.

08 Oct 2023 By Vishal Shukla

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई
फतेहपुर के बिंदकी कस्बे में भूमि विवाद के बीच नीम के पेड़ काटने और शिकायतकर्ता दंपती के साथ कथित दुर्व्यवहार...
21 जून का राशिफल: किसे मिलेगा व्यापार में लाभ, किसे रहना है सावधान, जानें मेष से मीन तक का दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाली 100 पेज की पत्रावली कलेक्ट्रेट से गायब ! मुख्यमंत्री योगी से शिकायत, सरकारी जमीनों पर बड़ा खेल
Fatehpur News: 8 माह की गर्भवती महिला को रोडवेज बस ने कुचला, मौत के बाद 4 घंटे तक बांदा-सागर मार्ग जाम
UP Free Scooty Yojana 2026: यूपी की 45 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, जानिए नियम
Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल
कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

Follow Us