Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India Vs Afghanistan T-20: मोहाली की सर्दी में 'अफगानी' हुए पस्त ! जीत के साथ भारत ने की शानदार शुरुआत

India Vs Afghanistan T-20: मोहाली की सर्दी में 'अफगानी' हुए पस्त ! जीत के साथ भारत ने की शानदार शुरुआत
मोहाली में हुए पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम की शानदार जीत, फोटो-साभार ईएसपीएन क्रिकइंफो

India vs Afghanistan Mohali T20 Series

भारत-अफगानिस्तान (India-Afghanistan) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज (T-20 Series) का पहला मुकाबला मोहाली (Mohali) में खेला गया. अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 158 रन बनाए, इस लक्ष्य को टीम इंडिया ने 15 गेंद शेष रहते ही प्राप्त करते हुए सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बनाई.

मोहाली में भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला

मोहाली (Mohali) में भारत-अफगानिस्तान (India-Afghanistan) के बीच पहला टी-20 (T-20) मुकाबला खेला गया. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. पहले बल्लेबाजी के लिये अफगानिस्तान को आमंत्रित किया. अफगानिस्तान की ओर से पारी की शूरुआत गुरबाज और इब्राहिम जदरान ने की दोनों ने सधी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की.

पहला विकेट गुरबाज (Gurbaz) का अक्षर पटेल (Axar Patel) ने लिया, कप्तान ने गेंद शिवम दुबे (Shivam Dube) को थमाई और उन्होंने कप्तान को निराश न करते हुए इब्राहिम जदरान का विकेट ले लिया. अफगानिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन 42 नबी ने बनाए. अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए. भारत की ओर से अक्षर और मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट जबकि शिवम दुबे को 1 विकेट मिला.

शिवम दुबे का शानदार अर्धशतक, भारत की जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने की. भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. आउट होने पर उनकी नाराजगी भी दिखाई दी. गिल और तिलक ने पारी को संभाला. गिल 23 और तिलक 26 रन बनाकर आउट हुए. शिवम दुबे और जितेश शर्मा ने फिर ग्राउंड के चारों ओर शाट्स लगाए. जितेश 31 के स्कोर पर मुजीब को विकेट दे बैठे.

15 गेंद शेष रहते ही जीत लिया मुकाबला

फिर फिनिशर कहे जाने वाले रिंकू सिंह ने आते ही अपने इरादे स्पष्ट कर दिए. भारत ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. शिवम दुबे 60 पर नाबाद जबकि रिंकू 16 पर नाबाद लौटे. भारत ने यह मुकाबला 15 गेंद शेष रहते ही बड़े ही आसानी से जीत लिया. शानदार प्रदर्शन के लिए शिवम दुबे (Shivam Dube) को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया.

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us