Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ind Vs Wi Second Odi : वनडे सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया,दूसरा वनडे आज

Ind Vs Wi Second Odi : वनडे सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया,दूसरा वनडे आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा एकदिवसीय आज

बारबडोस में पहला वनडे मैच जीतने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं. शनिवार को एक बार फिर दोनों टीमें दूसरा एकदिवसीय मैच खेलने उसी ग्राउंड पर उतरेंगी, जहां भारत ने मैच जीता था. टीम इंडिया की नजर सीरीज जीतने पर रहेगी.जबकि विंडीज टीम सीरीज में बराबरी पर आने का प्रयास करेगी.


हाईलाइट्स

  • भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा एकदिवसीय आज,सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
  • वेस्टइंडीज सीरीज में कर सकती है वापसी,बराबरी का मौका
  • पहले वनडे में प्रयोग हुआ असफल,आज निर्धारित क्रम पर लौट सकती है भारतीय टीम

Team India will come out with the intention of winning series : भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आज दूसरा मैच ब्रिजटाउन में खेला जाएगा.जहां भारतीय टीम यह मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.हालांकि पहले वनडे में टीम इंडिया का ऊपरी और मध्यक्रम का प्रयोग सफल नहीं हुआ था.कहीं न कहीं टीम इंडिया को 115 रन का लक्ष्य पाने में दिक्कत हुई थी.क्योंकि उनकी आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी.इस हिसाब से विंडीज को कम नहीं आंका जा सकता है.माना जा रहा है दूसरे वनडे में टीम इंडिया पहले की तरह गलती नहीं करेगी और अपने निर्धारित बैटिंग क्रम पर ही बल्लेबाजी करेगी. यानी रोहित ओपन और तीसरे नम्बर पर कोहली का उतरना लगभग तय है.

टीम इंडिया के हौसले बुलन्द विंडीज के पास बराबरी का मौका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा एकदिवसीय मैच शनिवार ब्रिजटाउन में शाम 7 बजे से शुरू होगा.पहला वनडे जीतने के बाद टीम के हौसले काफी बुलंद है. टीम इंडिया इस बार कोई गलती नहीं करना चाहेगा और उसकी निगाह सीरीज पर कब्जा करने की होगी. विंडीज टीम के पास सीरीज बराबरी करने का अंतिम मौका है.

टीम इंडिया की लड़खड़ाई थी बल्लेबाज़ी

पहले वनडे में टीम इंडिया ने जिस तरह से बल्लेबाजी में प्रयोग किया उससे बल्लेबाज़ी लड़खड़ाते नजर आयी.खिलाड़ियों को मौका देने के लिए टीम ने बल्लेबाजी में प्रयोग तो किया,लेकिन इस प्रयोग में सफलता नहीं मिली. कप्तान रोहित छठे नंबर पर उतरे थे.माना जा रहा है शनिवार को टीम अपने निर्धारित बल्लेबाजी क्रम पर वापसी कर सकती है. इसका मतलब यह रहेगा कि रोहित शर्मा ,गिल के साथ ओपन करेंगे और तीसरे नंबर पर विराट कोहली मोर्चा संभालेंगे.

मध्यक्रम के खिलाड़ियों ने किया था निराश

पिछले वनडे में भारतीय टीम की ओर से विकेटकीपर इशान किशन ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. शुभमन गिल ज्यादा कुछ नहीं कर सके .विराट की जगह पर सूर्य कुमार को भेजा गया वह भी बहुत ज्यादा कुछ नहीं कर सके .इसके बाद हार्दिक पांड्या,शार्दूल भी जल्द पवेलियन लौट गए.अंत मे जडेजा और छठे नम्बर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को जीत दिलाई.

पिच में स्पिनरों को मिली थी मदद

बारबडोस की पिच पर पहले वनडे में स्पिनरों को काफी मदद मिली थी. जिसमें चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा की फ़िरकी में विंडीज बल्लेबाज नाचते हुए दिखाई दिए थे. माना जा रहा है दूसरे वनडे मैच में नई पिच पर मैच खेला जा सकता है. लेकिन पिच की भूमिका स्पिनरों को ही मदद दे सकती है.

हर मौके का फायदा उठाना बेहतर

पहले वनडे में 6 रन देकर 4 विकेट लेने वाले भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने कहा, मौके गंवाने पर दुखी होने के बजाए, हर मौके का फायदा उठाना बेहतर है. टीम संयोजन के कारण कई बार बाहर होने वाले कुलदीप यादव ने कहा कि यह एक सामान्य बात है.खेल पर फोकस सबसे जरूरी है.इसलिए हर मौके का फायदा उठाना बेहतर होता है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us