Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ind Vs Pak In Super 4: कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान सुपर-4 मुकाबले में बारिश का साया, ACC ने रखा रिजर्व डे

भारत-पाक सुपर 4 मुकाबले में बारिश का साया, फोटो साभार सोशल मीडिया

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का पिछला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था. सुपर 4 के 5 मुकाबले कोलंबो में खेले जाने हैं, यहां भी 10 दिन बारिश की प्रबल सम्भावना है. ऐसे में यदि सुपर-4 में 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला तय दिन में नहीं हुआ तो अगले दिन यानी 11 सितंबर को रिजर्व डे पर मैच होगा. एसीसी ने इस मैच के लिए रिजर्व डे का एलान कर दिया है.

हाईलाइट्स

  • सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में 10 सितम्बर को मुकाबला
  • यहां भी 90 फीसदी बारिश की सम्भावना, एशियन क्रिकेट कॉउंन्सिल ने रिजर्व डे का किया एलान
  • पाल्लेकल में बीते दिनों हुए भारत-पाकिस्तान के बीच मैच चढ़ गया था बारिश की भेंट

India-Pakistan match in Super 4 : एशिया कप में सुपर-4 के मुकाबले शरू हो चुके हैं. वहीं सुपर-4 का सबसे बड़ा मुकाबला 10 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला जाना है. ऐसे में एक बार फिर यहां भारत-पाक मैच बारिश की भेंट चढ़ सकता है. पल्लेकल में बीते दिनों हुए भारत-पाक मुकाबला बारिश से धुल गया था. जिसके बाद फैंस में मायूसी साफ देखी गई. अब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. फैंस को निराश न होना पड़े, एशियन क्रिकेट कॉउंन्सिल ने एक बड़ा एलान किया है.

कोलंबो में बारिश की प्रबल सम्भावना रिजर्व डे रखा गया

भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें अपने ग्रुप से सुपर-4 में पहले ही पहुंच चुकी है. पाकिस्तान अपना पहला सुपर 4 का मुकाबला बांग्लादेश से जीत चुकी है. अब बाकी बचे सुपर 4 के 5 मुकाबले कोलंबो में खेले जाने हैं. कोलंबो में 10 दिनों तक बारिश का अनुमान है. खास तौर पर रविवार को होने वाले भारत-पाक मुकाबले के बारिश की 90 फीसदी सम्भावना है. जिसके बाद एसीसी ने केवल इस मैच के लिए रिजर्व डे का एलान कर दिया है.

सुपर-4 के इस अहम मुकाबले में रिजर्व डे

कोलंबो में बारिश का अनुमान कई दिनों से था. यह भी सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि सुपर-4 के मुकाबले हम्बनटोटा में शिफ्ट कर दिए जाएंगे. हालांकि ऐसा हुआ नहीं, मैच तय स्थान कोलंबो के प्रेमदासा में ही खेले जाएंगे. 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर 4 मुकाबला है. पाल्लेकल में हुए पिछले भारत-पाक मैच में बारिश ने मैच देखने आये हुए फैंस को मायूसकर दिया था. कोलंबो में भी यदि ऐसा हुआ तो अगले दिन रिजर्व डे रखा गया है. उस दिन यह मुकाबला खेला जा सकेगा. एशियन क्रिकेट कॉउंन्सिल ने इसका ऐलान कर दिया है. केवल इसी मैच के लिए रिजर्व डे रहेगा. बाकी फाइनल के लिए भी रिजर्व डे रहेगा.

90 फीसदी बारिश का साया, केएल राहुल और बुमराह जुड़े टीम से

कोलंबो के मौसम की माने तो मैच के दिन बारिश की संभावना 90 फीसदी है.  तूफान आने के भी आसार हैं. ऐसे में 10 सितंबर को मैच होना मुश्किल दिख रहा है. भारतीय टीम के अभ्यास पर भी असर पड़ा है. बारिश की वजह से टीम ने 7 सितंबर को इंडोर स्टेडियम में प्रैक्टिस की. रिजर्व डे के दिन भी बारिश हुई तो फिर अंकों से संतुष्ट करना पड़ेगा. जिसका फायदा कहीं न कहीं पाकिस्तान को आगे मिल सकता है. केएल राहुल और बुमराह टीम से जुड़ गए हैं. 

08 Sep 2023 By Vishal Shukla

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा
फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर और भादर क्षेत्र में...
Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन
Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें
Gold-Silver Rate In India: पश्चिम एशिया तनाव के बीच कितना महंगा और हुआ सोने-चांदी दाम, जानिए आज का भाव
Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव
आज का राशिफल 20 जुलाई 2026: इन राशियों के जातकों का बन रहा है तरक्की का योग, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

Follow Us