Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

क्रिकेट:कोहली को पछाड़ रोहित शर्मा ने दर्ज किया अपने नाम यह रिकॉर्ड..!

क्रिकेट:कोहली को पछाड़ रोहित शर्मा ने दर्ज किया अपने नाम यह रिकॉर्ड..!
फ़ाइल फ़ोटो साभार गूगल

भारत के शानदार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवे टी-ट्वेंटी मुकाबले में 60 रन बनाकर एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है...पढ़े युगान्तर प्रवाह पर पूरी खबर..

डेस्क:टी-ट्वेंटी और वनडे क्रिकेट क्रिकेट में भारत टीम की के उपकप्तान और धाकड़ ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 14000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। रोहित शर्मा इस मुकाम को हासिल करने वाले आठवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, सहवाग समेत सात बल्लेबाज यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

ये भी पढ़े-Budget 2020:एक फ़रवरी को पेश हुए आम बजट की जानें कुछ ख़ास बातें..!

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय टी ट्वेंटी क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 या इससे अधिक का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट माउंगानुई में सीरीज के पांचवें टी-20 में 60 रन बनाए और वह रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। (rohit sharma)

विराट ने 24 बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 50 या इससे अधिक का स्कोर बनाया है, जबकि रोहित ने 25 बार। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और पॉल स्टर्लिंग ने 17-17 बार ऐसा किया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर ने 16 बार 50 इससे ज्यादा का स्कोर बनाया है।

आपको बता दे कि भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी-ट्वेंटी सीरीज को 5-0 से जीत कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us