
Asia Cup Ind Vs Pak Match: बारिश की भेंट चढ़ा भारत-पाकिस्तान मुकाबला ! रद्द होने से दर्शकों में दिखी मायूसी, 1-1 अंक से होना पड़ा संतुष्ट
पल्लीकल कैंडी में भारत और पाकिस्तान का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया.भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 267 रन का लक्ष्य पाकिस्तान को दिया था.बारिश की आंख मिचौली ने खेल में कई बार खलल डाला.पाकिस्तान टीम तो ग्राउंड पर एक भी गेंद नहीं खेल सकी. अंत में लगातार हो रही बारिश के बीच मैच को रद्द करना पड़ा.
हाईलाइट्स
- एशिया कप का सबसे बड़ा मुकाबला चढ़ा बारिश की भेंट,भारत-पाक मैच रद्द
- भारत ने टॉस जीतकर की थी बल्लेबाजी,बनाये 266 रन
- पाकिस्तान एक भी गेंद नहीं खेल सकी, तेज बारिश के चलते रद्द हुआ मैच,1-1 अंक से होना पड़ा संतुष्ट
India-pak match washed out dueto rain : भारत और पाकिस्तान के मैच का जहां लोग कई दिनों से इंतजार कर रहे थे.एशिया कप में यह दिन आया भी तो मैच पूरा न हो सका.लगातार बारिश की आंख-मिचौली से खेल को रद्द करना पड़ा.हालांकि एक इनिंग इस मैच में हो चुकी थी.भारत ने पहले खेलते हुए 266 रन बनाए थे. पाकिस्तान को एक भी गेंद खेलने का मौका नहीं मिला. और अंत में ग्राउंड के निरीक्षण के दौरान अंपायर्स ने मैच को रद्द करने का निर्णय लिया.

महामुकाबला चढ़ा बारिश की भेंट,बारिश ने डाला खलल

टॉस जीतकर चुनी भारतीय टीम ने बल्लेबाजी शुरुआत बेहद खराब

पांचवे विकेट के लिए पंड्या और किशन ने 137 रन की साझेदारी

50 ओवर नहीं खेल सकी टीम इंडिया

अफरीदी,हैरिस और नसीम की शानदार गेंदबाजी

भारतीय ऊपरी क्रम लड़खड़ाया आगे फिर हो सकता है पाक से मुकाबला
भारतीय टीम के ऊपरी क्रम के बल्लेबाजो ने बेहद निराश किया.अहम मैच में भारतीय टीम के 4 खिलाड़ी सस्ते में आउट हो गए.यह बड़ा सवाल है अभी टूर्नामेंट शुरू हुआ है.और आगे भी पूरी उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान का मैच सुपर 4 में हो सकता है.ऐसे में भारतीय टीम के ओपनर्स और विराट कोहली को बेहतर प्रदर्शन करना होगा.
