Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Asia Cup 2023: कल से एशिया कप का आगाज़ ! पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच

Asia Cup 2023: कल से एशिया कप का आगाज़ ! पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच
कल से आगाज़ एशिया कप 2023 का

एशिया कप 2023 का आगाज़ कल 30 अगस्त यानी बुधवार से होने जा रहा है.यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा.4 मैच पाकिस्तान में फ़ाइनल समेत 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएँगे, भारतीय टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी. 2 सितंबर को केंडी में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है, जिसपर सभी की नज़र है.


हाईलाइट्स

  • एशिया कप 2023 टूर्नामेंट का बुधवार से आगाज़, पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में
  • 2 सितंबर को कैंडी में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला
  • हाइब्रिड मॉडल के तहत खेला जाएगा टूर्नामेंट,4 मैच पाकिस्तान,फाइनल समेत 9 मैच श्रीलंका में होंगे

Asia cup 2023 tournament will start from tomorrow : बुधवार यानी कल से एशिया कप 2023 का आगाज़ होने जा रहा है.करीब 1 वर्ष बाद इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान फिर आमने सामने 2 सितंबर को होंगे.हालांकि पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच होना है.लेकिन सबकी नजर भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर लगी हुई है.हालांकि पिछले वर्ष टी 20 फार्मेट वाले एशिया कप में श्रीलंका ने एशिया कप जीतकर सबकी बोलती बंद कर दी थी.अफगानिस्तान और बांग्लादेश को कम आंकना भी बड़ी टीमों की भूल हो सकती है.चलिए बताते हैं पूरे टूर्नामेंट के शेड्यूल के बारे में..

कल से एशिया कप का आगाज़,हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

एशिया कप 2023 का टूर्नामेंट का आगाज़ 30 अगस्त यानी कल बुधवार से होने जा रहा है.इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान फिर से आमने-सामने होंगे.हालांकि इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका कर रहे हैं.हाइब्रिड मॉडल के तहत यह टूर्नामेंट वनडे फार्मेट में खेला जाएगा.4 मैच पाकिस्तान में ,जबकि फाइनल समेत 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे.पहला मुकाबला मुल्तान में पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा.

6 टीमें ले रही हिस्सा दो ग्रुपों में बांटा गया टीमों को

इस टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं,टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है, एक ग्रुप में भारत,पाकिस्तान और नेपाल,जबकि दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश हैं.इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान और बांग्लादेश को कम आंकना बड़ी भूल साबित हो सकती है.श्रीलंका ने पिछला संस्करण जीतकर सबके मुंह बन्द कर दिए थे.काफी दिलचस्प यह टूर्नामेंट होने वाला है.

2 सितंबर को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला कैंडी में

इस टूर्नामेंट में अगर बात करें तो सबकी नजर भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर टिकी हुई है.1 वर्ष बाद दोनों टीमें फिर आमने-सामने होंगी, भारत अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा.2 सितंबर को भारत अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से केंडी में अपना पहला मुकाबला खेलेगा.हालांकि दोनों टीमों की तुलना करें तो दोनों टीमें अपने-अपने मे बेस्ट हैं.इस टूर्नामेंट में यह अवसर भी दिखाई दे रहा है कि भारत पाकिस्तान तीन बार आपस में भिड़ सकते हैं.वो ऐसे सुपर 4 में पहुंचना भारत और पाक का लगभग तय ही हैं राउंड रॉबिन फार्मेट में होगा.एक मुकाबला सुपर 4 में और यदि फाइनल पहुंचते है तो वहां भी दोनों टीम टकरा सकती हैं.

एशिया कप 2023 शेड्यूल 

30 अगस्त: पाकिस्तान बनाम नेपाल, मुल्तान

31 अगस्त: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, कैंडी

2 सितंबर: पाकिस्तान बनाम भारत, कैंडी

4 सितंबर: भारत बनाम नेपाल, कैंडी

5 सितंबर: अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका, लाहौर

सुपर-4

6 सितंबर: ए1 Vs बी2, लाहौर

9 सितंबर: बी1 Vs बी2, कोलंबो

10 सितंबर: ए1 Vs ए2, कोलंबो

12 सितंबर: ए2 Vs बी1, कोलंबो

14 सितंबर: ए1 Vs बी1, कोलंबो

15 सितंबर: ए2 Vs बी2, कोलंबो

17 सितंबर: फाइनल, कोलंबो

Related Posts

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us