Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ashes Series 2023 : क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाला लॉर्ड्स में आज दूसरा टेस्ट,वापसी करना चाहेगा इंग्लैंड

Ashes Series 2023 : क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाला लॉर्ड्स में आज दूसरा टेस्ट,वापसी करना चाहेगा इंग्लैंड
लॉर्ड्स में आज सेकंड टेस्ट एशेज सीरीज

एजबेस्टन में पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीतकर एशेज सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. अब बुधवार से क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स ग्राउंड में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है.सेकंड टेस्ट मैच को लेकर इंग्लैंड भी पहली हार का गम भुलाकर नए सिरे से टेस्ट मैच में उतरकर सीरीज बराबर करना चाहेगी.


हाईलाइट्स

  • लॉर्ड्स ग्राउंड में आज एशेज का दूसरा टेस्ट मैच
  • इंग्लैंड पहली हार का लेना चाहेगा बदला,आस्ट्रेलिया भी सीरीज में बढ़त बनाने के लिए तैयार
  • हो सकते है दोनों टीमो में कुछ बदलाव

second Test of the Ashes series at Lord's : 5 टेस्ट मैचों की एशेज श्रृंखला हमेशा से ही खास होती है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हर साल इस सीरीज का आयोजन किया जाता है. इसबार एशेज की मेजबानी इंग्लैंड कर रहा है. एजबेस्टन टेस्ट की हार भुलाकर आज नई उर्जा के साथ क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में उतरेगा.

 

आज क्रिकेट के मक्का में टकराएंगे

एशेज श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच एजबेस्टन में हुआ. 5 दिन तक चले इस खेल में कप्तान पेट कमिन्स की बदौलत आखिरकार ऑस्ट्रेलिया बाजी मार ले गया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले रोमांचक टेस्ट मैच में इंग्लैंड को हरा दिया था. और सीरीज पर 1-0 की बढ़त बना ली. अब बुधवार से क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट शुरू होने जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया इस जीत के साथ 2-0 की बढ़त बनाने का प्रयास करेगा. वहीं इंग्लैंड पहली जीत दर्ज कर सीरीज बराबर पर लाने का प्रयास करेगा.  

बेजबॉल कारगर नहीं हुआ साबित

इंग्लैंड ने जिस तरह से पहले टेस्ट मैच में बेजबॉल की रणनीति अपनाई थी .वह कारगर साबित नहीं हुई ऐसे में इस टेस्ट मैच में यह देखना जरूर होगा कि इंग्लैंड अबकी बार किस तरह से मैच की शुरुआत करती है. क्या उनका बल्लेबाजी अटैक होगा क्या उनका गेंदबाजी अटैक होगा यह तो मैच शुरू के बाद ही मालूम चल पाएगा.

दोनों ओर से बदलाव हो सकता है टीम में

इंग्लैंड की टीम में एक बदलाव किया जा सकता है माना जा रहा है कि मोइन अली को हटाकर तेज गेंदबाज जोश टँग को मौका दिया जा सकता है यदि वे शामिल होते हैं तो उन्हें जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे अनुभवी बोलेरो का साथ मिलेगा. मैच दोपहर साढ़े 3 बजे भारतीय समयानुसार शुरू हो जाएगा.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us