Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Mahashivratri Kab Hai 2024: कब हैं 'महाशिवरात्रि' का महापर्व? क्या है इसके पीछे की कहानी, जानिए पौराणिक महत्व

Mahashivratri Kab Hai 2024: कब हैं 'महाशिवरात्रि' का महापर्व? क्या है इसके पीछे की कहानी, जानिए पौराणिक महत्व
महाशिवरात्रि 2024, image credit original source

महाशिव रात्रि

हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा (Worship Lord Shiva) बेहद शुभ व फलदायी मानी गई है. देश व दुनिया भर में भोलेनाथ के बहुत ही प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर हैं. फाल्गुन की शुरुआत हो चुकी है महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का पर्व नजदीक आ रहा है. यह पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महापर्व के रूप में मनाया जाता है. इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च को है. विधि-विधान से शिव जी का पूजन और व्रत करना फलदायी माना गया है.

महापर्व के रूप में मनाया जाता है महाशिवरात्रि पर्व

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) को महापर्व कहा जाता है. हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है. देश भर में महाशिवरात्रि बड़े ही धूमधाम से मनाए जाने की परम्परा चली आ रही है. कांवड़ियों ने शिवालयों की ओर निकलना शुरू कर दिया है. चलिए आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि महाशिवरात्रि कब पड़ रही है, यह क्यों मनाई जाती है साथ ही शुभ मुहूर्त क्या है और इसके पीछे की पौराणिक कथा और महत्व क्या है.

mahashivratri_2024_worship_shiva_importance
महाशिवरात्रि, image credit original source

8 मार्च को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

हिंदू धर्म में व पौराणिक कथाओं और मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि का पर्व बेहद शुभ और महत्वपूर्ण माना गया है. शंकर भगवान की विधि-विधान से पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. महाशिवरात्रि को लेकर यह भी कहा जाता है कि इस दिन भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था तभी से यह त्यौहार के रूप में देश और दुनिया भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है.

इसे शिव और शक्ति के मिलन का प्रतीक माना गया है. महाशिवरात्रि में हरहर महादेव के जयकारों से शिवालयों में भक्तों का हुजूम देर रात से ही उमड़ पड़ता है. महाशिवरात्रि में तिथि को लेकर काफी कंफ्यूजन बनी हुई है तो आपके इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए हम बता दे कि इस बार महाशिवरात्रि 8 मार्च को मनाई जाएगी. हालांकि इस बार 8 मार्च 2024 को रात 9:57 पर शुरू होगी जो अगले दिन 9 मार्च 2024 कुछ शाम 6:15 पर समाप्त होगी. शिवरात्रि पूजा रात में ही की जाती है.

सर्वार्थ सिद्धि योग महाशिवरात्रि पर

महाशिवरात्रि शुभ योग भी लेकर आ रहा है इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग समेत 4 शुभ एक साथ बना रहे हैं. इस दिन व्रत बेहद फलदाई माना जा रहा है. भगवान शिव की पूजा और आराधना और व्रत करने से आपके जीवन में आने वाले सभी संकट और समस्या दूर हो जाती हैं और मनवांछित फल भी प्राप्त होता है. आपको बता दे की शिवरात्रि वैसे तो हर महीने पड़ती है जिसे मानसिक शिवरात्रि कहा जाता है लेकिन फाल्गुन मास की ये शिवरात्रि जिसे महाशिवरात्रि कहा जाता है बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है. शिवरात्रि के दिन भक्तों को भोलेनाथ का जलाभिषेक करना चाहिए और बेलपत्र, शक्कर, शहद, दूध, दही, धतूरा, गंगाजल अर्पित करना काफी शुभ माना जाता है.

Read More: Gudiya Kab Hai 2026: नाग पंचमी पर उत्तर प्रदेश में क्यों पीटी जाती है गुड़िया? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि को लेकर पौराणिक महत्व

महाशिवरात्रि को लेकर कई कथाएं प्रचलित है जिसमें बताया जाता है कि भगवान शिव एक बार लिंग के रूप में अवतरित हुए थे और इसका पूजन स्वयं ब्रह्मा जी और विष्णु जी ने किया था, वही एक कथा यह भी सामने आती है कि इस दिन माता पार्वती और शंकर जी का विवाह हुआ था इसे भक्त शंकर-पार्वती के विवाह के रूप में भी मनाते हैं. जगह-जगह भव्य शोभा यात्राएं भी निकल जाती है. देखिए यह भी कथा सामने आती है कि भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने घनघोर तपस्या की थी इसके बाद उन्हें भगवान शिव की प्राप्ति हुई.

Read More: सावन में सोमवार ही नहीं, संपत शनिवार भी हैं बेहद खास ! जानिए महत्व, पूजा विधि और शनि कृपा पाने के आसान उपाय

ऐसे करें पूजन

महाशिवरात्रि व्रत व पूजन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. पूजन विधि के लिए आप सबसे पहले सुबह-सुबह उठकर गंगा स्नान करके मंदिर की साफ-सफाई करें इसके बाद शिवलिंग में चंदन का लेप लगाकर पंचामृत से शिवलिंग को स्नान कराएं. दीप और कपूर जलाएं. पूजा करते समय ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप जरुर करें उसके बाद बेलपत्र और पुष्प अर्पित करें.

Read More: Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us