Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कुम्भ 2019:कोहरा और ठंड भी नहीं डिगा पाया लोगों की आस्था-क़रीब दो करोड़ श्रद्धालु लगा चुके हैं संगम में डुबकी..!

मौनी अमावस्या में संगम तट पहुंचे श्रद्धालु

मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज कुम्भ में दूसरे शाही स्नान पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ संगम में डुबकी लगा रही है, सोमवार को 12 बजे तक करीब दो करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान कर लिया था..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

प्रयागराज: दूसरे शाही स्नान के मौके पर संगम नगरी प्रयागराज में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का रविवार देर रात से ही तांता लगा हुआ है।गंगा और यमुना औऱ अदृश्य सरस्वती नदी के संगम तट पर लोग रात से ही डुबकी लगा रहे हैं।सुबह से कुम्भ नगरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ स्नान करने के लिए पहुंच चुकी है। एक अनुमान के मुताबिक सोमवार को बारह बजे तक क़रीब दो करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं।साथ ही श्रद्धालुओं के कुम्भ नगरी पहुंचने का सिलसिला अभी भी बदस्तूर जारी है।

विश्व के सबसे बड़े धार्मिक मेले में प्रयागराज कुम्भ में श्रद्धालुओं का जोश व उत्साह हिलोरें मार रहा है रविवार सुबह घने कोहरे व कड़कड़ाती ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी देखने को नहीं मिली,लोग देर रात से ही संगम तट पहुंच कर स्नान दान कर रहें हैं।
इस मौके पर प्रशासन की ओर से संगम तट पर पहुंचे श्रद्धालुओं के ऊपर हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा भी की जा रही है।

जय गंगा मैय्या,हर हर गंगे,हर हर महादेव के उदघोषों से पूरा प्रयागराज गूंज रहा है।हांथो में ध्वज लिए श्रद्धालु,चिलम फूंक रहे नागा साधु व दंड कमंडल लिए भभूत लगाए बैठे साधुओं का रेला संगम तट पर देर रात से ही देखा जा रहा है जो इस वक़्त चरम पर है।

Read More: जब आसमान उगलेगा आग, तब बरसेगा अमृत! इस तारीख़ से शुरू होंगे नौतपा, जानिए क्या होता है अच्छी बारिश का संकेत

क़ानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने भी लगाई संगम में डुबकी...

Read More: Gudiya Kab Hai 2026: नाग पंचमी पर उत्तर प्रदेश में क्यों पीटी जाती है गुड़िया? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त

प्रदेस सरकार में क़ानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने भी अपने परिवार के साथ संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाई।मंत्री ने स्नान करने के बाद अपनी फ़ोटो को सोसल मीडिया में भी अपलोड किया।

Read More: सावन में सोमवार ही नहीं, संपत शनिवार भी हैं बेहद खास ! जानिए महत्व, पूजा विधि और शनि कृपा पाने के आसान उपाय

04 Feb 2019 By Vishwa Deepak Awasthi

कुम्भ 2019:कोहरा और ठंड भी नहीं डिगा पाया लोगों की आस्था-क़रीब दो करोड़ श्रद्धालु लगा चुके हैं संगम में डुबकी..!

प्रयागराज: दूसरे शाही स्नान के मौके पर संगम नगरी प्रयागराज में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का रविवार देर रात से ही तांता लगा हुआ है।गंगा और यमुना औऱ अदृश्य सरस्वती नदी के संगम तट पर लोग रात से ही डुबकी लगा रहे हैं।सुबह से कुम्भ नगरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ स्नान करने के लिए पहुंच चुकी है। एक अनुमान के मुताबिक सोमवार को बारह बजे तक क़रीब दो करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं।साथ ही श्रद्धालुओं के कुम्भ नगरी पहुंचने का सिलसिला अभी भी बदस्तूर जारी है।

विश्व के सबसे बड़े धार्मिक मेले में प्रयागराज कुम्भ में श्रद्धालुओं का जोश व उत्साह हिलोरें मार रहा है रविवार सुबह घने कोहरे व कड़कड़ाती ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी देखने को नहीं मिली,लोग देर रात से ही संगम तट पहुंच कर स्नान दान कर रहें हैं।
इस मौके पर प्रशासन की ओर से संगम तट पर पहुंचे श्रद्धालुओं के ऊपर हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा भी की जा रही है।

जय गंगा मैय्या,हर हर गंगे,हर हर महादेव के उदघोषों से पूरा प्रयागराज गूंज रहा है।हांथो में ध्वज लिए श्रद्धालु,चिलम फूंक रहे नागा साधु व दंड कमंडल लिए भभूत लगाए बैठे साधुओं का रेला संगम तट पर देर रात से ही देखा जा रहा है जो इस वक़्त चरम पर है।

क़ानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने भी लगाई संगम में डुबकी...

प्रदेस सरकार में क़ानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने भी अपने परिवार के साथ संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाई।मंत्री ने स्नान करने के बाद अपनी फ़ोटो को सोसल मीडिया में भी अपलोड किया।

Tags:

Latest News

Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गाजीपुर-असोथर मार्ग पर स्थित प्राचीन जागेश्वर धाम सावन के महीने में आस्था का प्रमुख...
Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?
सावन में सोमवार ही नहीं, संपत शनिवार भी हैं बेहद खास ! जानिए महत्व, पूजा विधि और शनि कृपा पाने के आसान उपाय
Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित
आज का राशिफल 30 जुलाई 2026: सावन के पहले दिन जानिए किन राशियों के जातकों की बदलेगी किस्मत, किन्हें होगा नुकसान
Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

Follow Us