Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Swati Mishra Bhajan Singer: 'राम आयेंगे तो अंगना सजाऊंगी' भजन गाने वाली स्वाती मिश्रा कौन हैं? जिनकी Narendra Modi ने की तारीफ़

Swati Mishra Bhajan Singer: 'राम आयेंगे तो अंगना सजाऊंगी' भजन गाने वाली स्वाती मिश्रा कौन हैं? जिनकी Narendra Modi ने की तारीफ़
भजनगायिका स्वाति मिश्रा, फोटो- साभार सोशल मीडिया

Ram Ayenge To Angana Sajaungi Song

इन दिनों सोशल मीडिया (social media)पर एक भजन (devotional song) खूब वायरल (viral) हो रहा है. इस गाने के बोल है. "राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी" इसे स्वाती मिश्रा (swati mishra) ने गया है. अभी तक इस भजन को यूट्यूब (youtube) पर साढ़े चार करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. तो वही अब पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस गाने को अपने सोशल मीडिया हैंडल "X" पर शेयर किया है. इसके बाद स्वाति देश भर में सुर्खियां बटोर रही है.

स्वाति मिश्रा का ये वायरल गीत सबके दिलों को छू रहा

सभी देशवासियों को 22 जनवरी का बड़े ही बेसब्री से इंतजार है. क्योंकि इस दिन रामलला मंदिर (Ram Lala) में प्राण प्रतिष्ठा (Life Consecration) कार्यक्रम होना है. जिसे लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर हो रही है. इस कार्यक्रम पर देश-विदेश के कई मेहमान भी शिरकत करेंगे. इन मेहमानों की सूची में वायरल भजन गायिका ( bhajan Singer) स्वाति मिश्रा (Swati Mishra) को भी आमंत्रण (Invitation) दिया गया है. जिसे लेकर स्वाति और उनके परिवार के लोग काफी खुश हैं. लेकिन इस बीच आपके मन में एक सवाल जरूर उठ रहा होगा कि, आखिरकार स्वाति मिश्रा कौन है?

पीएम नरेंद्र मोदी भी हुए भजन सुनकर मुरीद

यह भजन 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है. लगभग हर किसी के मोबाइल और लैपटॉप पर इस भजन को सुना जा सकता है. घर पर अक्सर लोग इस भजन को सुबह-सुबह ही सुनते दिख रहे हैं. दीवाली (Diwali) पर तो इस भजन पर रील्स भी बनीं. महिलाएं, युवतियां हाथों में दीए लेकर रील्स बनाते दिखाई दी.

अब पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी इस भजन को सुना और अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसे शेयर करते हुए लिखा कि, "श्री रामलला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा ये भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है" इसके बाद से ही देश भर में स्वाती सुर्खियां बटोर रही है. पीएम मोदी के ट्वीट को 1.7 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं तो वही हजारों लोगों ने इसे री-ट्वीट भी किया है.

Read More: Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

कौन है ये वायरल भजनगायिका?

इस भजन को अपनी मधुर आवाज देने वाली गायिका स्वाति मिश्रा (Swati Mishra) मूलतः बिहार राज्य के छपरा माला गांव की रहने वाली है. शुरू से ही उनकी रुचि पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ संगीत के क्षेत्र में ज्यादा थी. इसलिए वह अपना करियर बनाने के उद्देश्य से काफी समय से मुंबई में ही रह रही है. उनका बाकी परिवार बिहार में ही रहता है लेकिन इस भजन के वायरल होने से उन्हें देश ही नहीं बल्कि अब दुनिया भर में पहचान मिल रही है. 

Read More: Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

यूट्यूब पर इस भजन को किया गया था अपलोड, बेटी की उपलब्धि पर परिवार में खुशी

स्वाति मिश्रा (Swati Mishra) का यूट्यूब (Youtube) पर एक चैनल बना हुआ है जिसमें 3 लाख से भी ज्यादा उनके सब्सक्राइबर (Subscribers) है तो वहीं इस भजन को करीब 3 महीने पहले अपलोड किया गया था जिसे अभी तक साढ़े 6 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके है. यही कारण है कि उन्हें अब कई कार्यक्रमों में भी बुलाया जाता है जहाँ पर वह लाइव स्टेज परफॉर्मेंस भी देती है.

वहीं पीएम मोदी के द्वारा इस भजन को ट्वीट किए जाने के बाद से स्वाति के परिजन काफी खुश है. उनके पिता का कहना है कि, स्वाति के लिए ये बड़े ही गर्व की बात है कि, उनके कार्य की खुद पीएम मोदी सरहाना कर रहे है, शायद यही कारण है कि बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश मे वह अपनी बेटी के नाम से जाने जा रहे है.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us