Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Shardiya Navratri Chandraghanta Devi: आज माँ दुर्गा के तीसरे स्वरूप देवी 'चंद्रघण्टा' की करें उपासना ! आने वाली बाधाओं से मिलती है मुक्ति

Shardiya Navratri Chandraghanta Devi: आज माँ दुर्गा के तीसरे स्वरूप देवी 'चंद्रघण्टा' की करें उपासना ! आने वाली बाधाओं से मिलती है मुक्ति
नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघण्टा की करें आराधना, फोटो साभार सोशल मीडिया

Navratri 3rd Day: यूं तो नवरात्रि के हर दिन के पूजन का विशेष महत्व है, माँ के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है, आज माता के तीसरे स्वरूप मां चन्द्रघण्टा की पूजा की जाती है, चंद्रघंटा माता के मस्तक में अर्धचंद्र सुशोभित है, दस भुजाओं में अस्त्र और शस्त्र है, इसके साथ ही इनके स्वरूप की मुद्रा युद्ध की तरह है, इसलिए इनकी साधना और पूजन से भक्त बलशाली निर्भय और पराक्रमी बनता है, माँ के भोग के लिए दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं.


हाईलाइट्स

  • शारदीय नवरात्रि के 9 दिनों का विशेष महत्व, तीसरे दिन माँ चंद्रघण्टा के पूजन का महत्व
  • दुर्गा माँ का है तीसरा स्वरूप, अर्धचंद्र है मस्तक पर सुशोभित
  • माँ की उपासना से जीवन की बाधाएं होती है दूर, निर्भय और पराक्रमी बनते है भक्त

Worship Goddess Chandraghanta on the third day of Navratri : शारदीय नवरात्रि के पावन दिन चल रहे हैं, ऐसे में हम आपको हर दिन माता के अलग-अलग स्वरूपों के दर्शन करा रहे हैं, पूजन विधि की क्या मान्यता है, यह भी विस्तार से बता रहे हैं.आज हमारी टीम आपको माता के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा के दर्शन के साथ ही माता का पूजन किस तरह से करना चाहिए, और क्या है इस स्वरूप का महत्व यह भी बताएंगे. 

नवरात्रि के तीसरे दिन माता चंद्रघण्टा की करें उपासना

शारदीय नवरात्रि के वैसे तो 9 दिन ही पूजन के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं, हर दिन की अलग-अलग मान्यता है, आज नवरात्रि के तीसरे दिन मां के चंद्रघण्टा स्वरूप के पूजन का महत्व है. इस स्वरूप में माँ के मस्तक में अर्धचंद्र सुशोभित है. इस वजह से माता का नाम चंद्रघण्टा पड़ा. कंठ में श्वेत पुष्प की माला और शीर्ष पर रत्नजड़ित मुकुट है. माता की सवारी शेर है, मां की सच्चे ह्रदय से उपासना करने से व्यक्ति साहसी और पराक्रमी बनता है, इसके साथ ही जीवन में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलती है.

जीवन में अनेक बाधाओं से मिलती है मुक्ति

Read More: Gudiya Kab Hai 2026: नाग पंचमी पर उत्तर प्रदेश में क्यों पीटी जाती है गुड़िया? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त

मां चन्द्रघण्टा का स्वरूप युद्ध मुद्रा जैसा है, दस भुजाओं वाला मां का यह स्वरूप जिसमें अस्त्र और शस्त्र वाला है, इनकी उपासना करना फलदायी है. जीवन में आने वाली अनेक बाधाओं से मुक्ति मिलती है, ग्रहों के उथल पुथल संकट व मानसिक समस्याओं से निजात मिलती है. जिनकी कुंडली में मंगल कमजोर है उन्हें अवश्य माता की उपासना करना चाहिए. परम शक्ति का अनुभव होता है. 

Read More: Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

ऐसे करें पूजन

Read More: Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

सुबह स्नान कर माता का ध्यान व आराधना करें. लाल पुष्प, अक्षत और रोली व अन्य पूजन सामग्री अर्पित करें. आरती करें और शंख और घण्टा अवश्य बजाएं, भोग लगाएं फिर आप दुर्गा स्तुति व दुर्गा सप्तशती का पाठ कर सकते हैं. माँ को सफेद कमल और पीले गुलाब की माला अर्पित करें, भोग के लिए दूध से बनी मिठाई या केसर की खीर का भोग लगाएं इससे माता प्रसन्न होती हैं भक्तो पर कृपा करती हैं.

इन मंत्र का करें जप

या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमो नमः।"

पिंडजप्रवरारूढा, चंडकोपास्त्रकैर्युता।

प्रसादं तनुते मह्यं, चंद्रघंटेति विश्रुता।।

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us