Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Radhashtami 2022 Kab Hai: राधा अष्टमी कब है 2022,जाने श्री कृष्ण की पूजा राधा के बिना क्यों अधूरी है

Radhashtami 2022 Kab Hai: राधा अष्टमी कब है 2022,जाने श्री कृष्ण की पूजा राधा के बिना क्यों अधूरी है
राधा अष्टमी 2022: प्रतीकात्मक फोटो

श्री कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami) के बाद राधाष्टमी (Radhashtami) का पर्व मनाने की परंपरा है. राधाष्टमी का त्योहार भादों माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है इस बार 4 सितंबर 2022 को Radhashtami का पर्व मनाया जा रहा है. मान्यता है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा तब तक अधूरी मानी जाती है जब तक राधा अष्टमी की पूजा नहीं की जाती (Radha Ashtami 2022 Kab Hai Puja Vrat Katha Shubh Muhurt Date Time Vidhi In Hindi News Today)

Radhashtami 2022 Kab Hai: राधा को श्री कृष्ण की परम भक्तों में माना जाता है उन्हें कान्हा की शक्ति भी कहते है. जन्माष्टमी (Janmashtami) पर्व के 15 दिन बाद राधाष्टमी का त्योहार मानने की परम्परा है. मान्यता है कि राधा रानी का जन्म 23 सितंबर 3221 ईसा पूर्व भाद्र पद मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि दिन बुधवार को बरसना में हुआ था और इनके पिता का नाम वृषभान तथा माता नाम कीर्तिदा (कृति) था.

कुछ मान्यताओं के अनुसार राधा का जन्म बरसाना से 50 किलोमीटर दूर रावल नामक गांव में हुआ था जहां यमुना नदी में स्नान के दौरान कृति को कलम के पुष्प पर लेटी एक कन्या मिली थी जिसके नेत्र बंद थे उसी के लगभग 1 वर्ष बाद मथुरा में श्री कृष्ण का जन्म हुआ था.

राधा अष्टमी कब है शुभ मुहूर्त (Radha Ashtami Kab Hai 2022)

राधाष्टमी भाद्र पद मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. जन्मष्टमी पर्व के 15 दिन बाद इसको मनाने की परंपरा है. साल 2022 में 3 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से अष्टमी तिथि का शुभारंभ हो रहा है जो की 4 सितंबर सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार राधाष्टमी 4 सितंबर दिन रविवार को मनाई जाएगी

Read More: Gudiya Kab Hai 2026: नाग पंचमी पर उत्तर प्रदेश में क्यों पीटी जाती है गुड़िया? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त

राधा अष्टमी का महत्व पूजा विधि (Radha Ashtami Puja Vrat Vidhi)

Read More: सावन में सोमवार ही नहीं, संपत शनिवार भी हैं बेहद खास ! जानिए महत्व, पूजा विधि और शनि कृपा पाने के आसान उपाय

मान्यता है की कृष्ण जन्माष्टमी  (janmashtami 2022) के बाद यदि राधाष्टमी की पूजा नहीं की जाती है तो श्री कृष्ण की पूजा अधूरी मानी जाती है. राधा रानी श्री कृष्ण की परम भक्तों में से एक और उनकी शक्ति थीं जो अंत में उनके श्री चरणों में विलीन हो गई थीं इसलिए कृष्ण के राधा नाम जोड़ते हुए राधाकृष्ण बोले जाने की मान्यता है. उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन बरसाना सहित आस पास के क्षेत्रों में यह पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है.

Read More: Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

राधाष्टमी (Radhashtami 2022) के दिन स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लें और केले का मंडप तैयार करें और मिट्टी या तांबे का कलश स्थापित करें अथवा मिट्टी के कलश में तांबे का पात्र भी रख सकते हैं. इसके बाद राधा रानी और श्री कृष्ण को पंचामृत से अभिषेक कराएं और फल मेवे से भोग लगाते हुए विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना और आरती करें. कहते हैं कि राधा अष्टमी के दिन व्रत पूजा आरती करने से धन धान्य की समृद्धि होती है. संतान और पति को लंबी आयु प्राप्त होती है और भगवान श्री कृष्ण की कृपा उन पर बनी रहती है

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us