Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kharmas 2022 Start And End Date : खरमास कब से शुरु औऱ समाप्त हो रहे हैं, क्यों वर्जित रहते हैं शुभ काम

Kharmas 2022 Start And End Date : खरमास कब से शुरु औऱ समाप्त हो रहे हैं, क्यों वर्जित रहते हैं शुभ काम
Kharmas 2022 Start And End Date

हिंदी के 12 महीनों में एक महीना खरमास ( Kharmas 2022 December In Hindi ) का भी होता है,हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार इस खरमास में कोई भी शुभ काम करना वर्जित होता है.आइए जानते हैं,इस साल कब से खरमास की शुरुआत हो रही है. Kharmas 2022 End Date

Kharmas kab lagega 2022 : पंचांग के अनुसार, जब सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो उस दिन से लेकर मकर राशि में प्रारंभ करने तक का समय खरमास होता है. इस साल खरमास का प्रारंभ 16 दिसंबर से हो रहा है.और समाप्त मकर संक्रांति के दिन यानी 14 जनवरी 2023 से होगा.

खरमास में वर्जित रहते हैं शुभ काम..

शास्त्रों में खरमास का महीना शुभ नहीं माना गया है. इस अवधि में मांगलिक कार्य करना प्रतिबंधित है. ज्योतिष शास्त्र और हिंदू धर्म के अनुसार इस दौरान शादी-विवाह से जुड़े कार्य नहीं किए जाते हैं.ऐसा माना जाता है कि इस माह में सूर्य की गति धीमी हो जाती है.

जिस कारण कोई भी शुभ काम सफल नहीं होते हैं. ऐसी भी मान्यता है खरमास के समय में सूर्य देव के भ्रमण की गति धीमी हो जाती है. सूर्य देव के रथ के घोड़े आराम करते हैं और उनके रथ को खर खींचते हैं. इस बदलाव के वजह से इस माह को खरमास कहा जाता है.

Read More: Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

खरमास में शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं. इस समय अगर विवाह किया जाए तो भावनात्मक और शारीरिक सुख दोनों नहीं मिलते हैं. इस समय मकान का निर्माण या संपत्ति की खरीदारी वर्जित होती है. इस दौरान बनाए गए मकान आमतौर पर कमजोर होते हैं और उनसे निवास का सुख नहीं मिल पाता है. खरमास में नया कार्य या व्यापार शुरू न करें. इससे व्यापार में शुभ फलों के प्राप्त होने की संभावना बहुत कम हो जाती है.

Read More: Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Tags:

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us