Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Karva Chauth 2022 Kab Hai : करवा चौथ की सही डेट, पूजन सामग्री एवं पूजा विधि जानें

Karva Chauth 2022 Kab Hai : करवा चौथ की सही डेट, पूजन सामग्री एवं पूजा विधि जानें
Karva Chauth 2022 Kab Hai

सुहागिन स्त्रियों द्वारा पति की लंबी उम्र औऱ अच्छे स्वास्थ्य के लिए किए जाने वाला सबसे प्रमुख हिन्दू त्योहार ( Karva Chauth Vrat 2022 ) है. इस साल करवा चौथ 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा. Karva Chauth 2022 Date

Karva Chauth 2022 kab Hai : करवा चौथ का व्रत हिन्दू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है. सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी उम्र औऱ उत्तम स्वास्थ्य के लिए यह व्रत रखती हैं. इसे पूरा दिन निर्जला रखा जाता है.

रात्रि को चंद्र दर्शन कर अर्घ्य देकर पति के हांथों पानी पीकर व्रत तोड़ा जाता है.पंचांग के अनुसार, इस बार कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का ( Karva Chauth Tithi 2022 )  आरंभ 12 अक्टूबर की रात लगभग 01.59 से हो रही है और 14 अक्टूबर को तड़के 03.08 तक रहेगा.

यानी 13 अक्टूबर ( Karva Chauth 13 October 2022 )  को पूरे दिन चतुर्थी तिथि रहेगी. इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त ( karva Chauth Shubh 2022 Shubh Muhurat )शाम  05.54 से शाम 07.09 मिनट तक रहेगा. चंद्रमा रात 08.09 मिनट पर उदय होगा. अगल-अलग शहरों में इसका समय आगे-पीछे हो सकता है.

करवा चौथ की पूजन सामग्री

Read More: सावन में सोमवार ही नहीं, संपत शनिवार भी हैं बेहद खास ! जानिए महत्व, पूजा विधि और शनि कृपा पाने के आसान उपाय

करवा चौथ की पूजन सामग्री में मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन, पानी का लोटा, गंगाजल, दीपक, रूई, अगरबत्ती, चंदन, कुमकुम, रोली, अक्षत, फूल, कच्चा दूध, दही, देसी घी, शहद, चीनी, हल्दी, चावल, मिठाई, चीनी का बूरा, मेहंदी, महावर, सिंदूर, कंघा, बिंदी, चुनरी, चूड़ी, बिछुआ, गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी, लकड़ी का आसन, छलनी, आठ पूरियों की अठावरी, हलुआ और दक्षिणा के पैसे शाम‍िल हैं.

Read More: Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

करवा चौथ पूजा विधि

Read More: Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

करवा चौथ की पूजा के लिए आठ पूरियों की अठावरी और हलुवा बनाएं. पीली मिट्टी से गौरी बनाएं और उनकी गोद में गणेश जी बनाकर बिठाएं. गौरी को चुनरी ओढ़ाएं. बिंदी आदि सुहाग सामग्री से गौरी का श्रृंगार करें. इसके बाद करवा में गेहूं और ढक्कन में शक्कर का बूरा भर दें. उसके ऊपर दक्षिणा रखें. रोली से करवा पर स्वस्तिक बनाएं. Karva Chauth Puja Vidhi 

गौरी-गणेश की परंपरानुसार पूजा करें. पति की दीर्घायु की कामना करें. करवा पर 13 बिंदी रखें और गेहूं या चावल के 13 दाने हाथ में लेकर करवा चौथ की कथा कहें या सुनें. कथा सुनने के बाद करवा पर हाथ घुमाकर अपनी सांस के पैर छूकर आशीर्वाद लें और करवा उन्हें दे दें. रात्रि में चन्द्रमा निकलने के बाद छलनी की ओट से उसे देखें और चन्द्रमा को अर्ध्य दें. इसके बाद पति से आशीर्वाद लें. उन्हें भोजन कराएं और स्वयं भी भोजन कर लें. Karva Chauth ki puja kaise kare

नोट- करवा चौथ की पूजा विधि अपने अपने क्षेत्र के अनुसार दूसरी हो सकती है. युगान्तर प्रवाह किसी भी चीज का दावा नहीं करता.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us