Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Holika Dahan Totke 2024 In Hindi: होलिका दहन की रात इन उपायों से बदलेगी किस्मत ! जानिए Holi से जुड़े टोटके

Holika Dahan Totke 2024 In Hindi: होलिका दहन की रात इन उपायों से बदलेगी किस्मत ! जानिए Holi से जुड़े टोटके
होलिका दहन में करें ये टोटके, Image credit original source

Holika Dahan Totke

देश भर में होली की तैयारियां (Holi Prepration) जोरों-शोरों से चल रही है. 24 मार्च को होलिका दहन (Holika dahan) किया जाएगा और 25 मार्च को रंगों का उत्सव मनाया जाएगा. होलिका दहन के समय कुछ ऐसे चमत्कारिक टोटके (Holi Totke) व उपाय (Miracle Totke) हैं जो आपके भाग्य को बदल और चमका सकते हैं. चलिए आपको होलिका दहन पर कुछ टोटकों (Totke) व उपाय के बारे में इस आर्टिकल के जरिये आपको बताएंगे.

होलिका दहन पर अपनाएं ये टोटके व उपाय

फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन (Holika Dahan) की जाती है. यह दिन बेहद खास होता है क्योंकि अगले ही दिन रंगों का पर्व होली मनाते हैं एक दूसरे को अबीर-गुलाल रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं होलिका दहन के समय कुछ ऐसे चमत्कारिक टोटके (Holi Totke) व उपाय करने से आपका भाग्य चमक सकता हैं. घर में सुख समृद्धि और बरकत आती है.

परिक्रमा कर 7 पान के पत्ते होलिका में करें अर्पित

तंत्र शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन पर कुछ विशेष उपाय और टोटके करने से घर में बरकत और सुख समृद्धि आती है. होलिका दहन की रात पूर्णिमा की रात होती है इस दिन विशेष तरह के टोटके और उपाय आपके जीवन को एक नई दिशा और आपके भाग्य को चमका सकते हैं.

होलिका दहन के वक्त आप 7 पान के पत्ते लेकर सात बार होलिका की परिक्रमा करें और एक-एक पत्ता एक चक्कर में होलिका में डालते जाएं ऐसा करने से आपके भाग्य में परिवर्तन जरूर होगा यही नहीं घर में सुख-सम्पन्नता और मधुरता के साथ-साथ वृद्धि होगी.

holika_dahan_2024_totke_upay
होलिका दहन उपाय, image credit original source
होलिका की राख घर लाएं रखें लाल कपड़े में बांधकर, रख दें अलमारी में

होलिका दहन की राख को घर लेकर आए और एक लाल कपड़े में बांधकर उसे अपनी अलमारी में रख दें, ऐसा उपाय करने से घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती यही नहीं कर्ज से भी मुक्ति मिलती है. हो सके तो घर से हर दिन होली की भस्म का टीका लगाकर निकले इससे सभी नकारात्मक विचारों और प्रेत बाधाओं का नाश होता है.

Read More: Gudiya Kab Hai 2026: नाग पंचमी पर उत्तर प्रदेश में क्यों पीटी जाती है गुड़िया? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त

नींबू का उपाय, लक्ष्मी जी का करें पूजन

होली की रात एक नींबू ले और अपने ऊपर से सात बार उसे घुमाएं फिर उस नींबू को एक चौराहे पर ले जाकर चार भाग में काट दें और चारों दिशाओं में फेंक दें याद रहे पीछे मुड़कर गलती से ना देखें. ऐसा उपाय करने से रोजगार और कैरियर संबंधित समस्याओं से मुक्ति मिलती है और आपको एक नई दिशा मिलती है साथ ही नकारात्मक विचार भी दूर हो जाते हैं.

Read More: Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

होलिका दहन की रात पूर्णिमा की रात होती है और पूर्णिमा का महत्व है, इस दिन लक्ष्मी जी के पूजन का महत्व है इसलिए इस दिन लक्ष्मी जी का ध्यान करना चाहिए श्री लक्ष्मी माता की पूजा करते समय श्री सूक्त का पाठ करें और शक्कर की आहुति दें जिससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

Read More: Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक

होलिका दहन की रात 12 बजे पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं और सात बार परिक्रमा करें इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपके जीवन में आ रही परेशानियां भी दूर होंगी. यही नहीं यदि आपके किसी काम में लगातार रुकावटें आ रही है तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि गोमती चक्र और कौड़ी को 7 बार अपने ऊपर उतार कर उसे होलिका की आग में डाल दे. इससे रुके हुए काम बन जाएंगे.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us