Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

पितृ पक्ष 2019:पितृ पक्ष में क्या करें क्या न करें..जान लें!

पितृ पक्ष 2019:पितृ पक्ष में क्या करें क्या न करें..जान लें!
फ़ोटो साभार गूगल

पितृ पक्ष शुक्रवार से शुरू हो गए हैं।पितृ पक्ष के 15 दिनों तक किन कामों को करना चाहिए और किन कामों को नहीं करना चाहिए..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

डेस्क:शुक्रवार से पितृ पक्ष की शुरुआत हो गई है। पितृपक्ष के 15 दिनों तक पितरों का श्राद्ध कर उनका तर्पण किया जाएगा। घर-घर में ब्राह्मणों को भोजन कराकर उनकी प्रिय वस्तु व दक्षिणा का दान दिया जाएगा। 28 सितंबर को पितृ पक्ष का समापन होगा।

फतेहपुर के रहने काले पंडित शिवसरन मिश्रा ने बताया कि गरुड़ पुराण के अनुसार आश्विन मास, कृष्ण पक्ष के 15 दिन पितृ पक्ष कहलाते हैं। समयानुसार श्राद्ध करने से कुल में कोई दुखी नहीं रहता। पितरों की पूजा करके मनुष्य आयु, पुत्र, यश, स्वर्ग, कीर्ति, पुष्टि, बल, श्री, पशु, सुख और धन-धान्य प्राप्त करता है। देवकार्य से भी पितृकार्य का विशेष महत्व है। 

ये भी पढ़े-फतेहपुर:सावन स्पेशल-जब पाताली शिवलिंग को एक राजा ने जंजीरों से बांध हांथी से खिंचवाने का प्रयास किया!

देवताओं से पहले पितरों को प्रसन्न करना अधिक कल्याणकारी है। इसलिए पितरों का तर्पण हर स्थिति में करना चाहिए। मनु के अनुसार जो व्यक्ति नितांत गरीब है वो तिल, जौ, चावलयुक्त जल से तिलांजलि देकर भी पितरों को संतुष्ट कर सकता है। यदि यह भी न हो तो दक्षिण दिशा की ओर मुख कर के श्रद्धा के साथ पितरों का स्मरण करें तो इस से भी पितृ संतुष्ट होते हैं।

Read More: Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा, भोलेनाथ स्वयं हर लेंगे जीवन के सभी कष्ट

पितृ पक्ष में इन कामों को करने से बचें..

Read More: Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण रिंग ऑफ फायर ! कब लगेगा सूतक काल, भारत में क्या है इसका असर?

पंडित शिवसरन मिश्रा के अनुसार, 13 से 28 सितंबर तक पितृ पक्ष चलेगा, श्राद्ध में दूध, दही, उड़द की दाल से बने पदार्थ ग्रहण किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इन 15 दिनों तक लोग खरीदारी से बचें। साथ ही बाल कटवाना, नया मकान और कपड़े खरीदना, विवाह आदि कार्य इन दिनों में अशुभ माने जाते हैं।

Read More: Makar Sankranti 2026: तिल के इन अचूक उपायों से खुल सकता है भाग्य, धन और सुख के नए द्वार

Tags:

Latest News

Fatehpur News: शादी समारोह के दौरान हुआ कुछ ऐसा दूल्हे के दोस्त को लगी गोली, मचा हड़कंप Fatehpur News: शादी समारोह के दौरान हुआ कुछ ऐसा दूल्हे के दोस्त को लगी गोली, मचा हड़कंप
फतेहपुर जिले के बिंदकी क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया. बारात में शामिल...
आज का राशिफल 26 फरवरी 2026: मेष से लेकर मीन तक जाने किस पर बरसेगी कृपा, 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Accident In UP: फतेहपुर सड़क हादसे में 3 की मौत, दो घायल, शादी में जाते समय ऐसे हुई घटना
Fatehpur News: फ़तेहपुर में मोहब्बत की गुस्ताख़ी, खालू से इश्क़ की ज़िद पर सड़क पर तमाशा
UPPCL News: प्रयागराज में सपा नेता के बेटे की दिनदहाड़े गुंडई ! स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम पर हमला, फोड़ दिया सिर, गिरफ्तारी से दूर आरोपी
आज का राशिफल 23 फरवरी 2026: किस राशि पर बरसेगी कृपा, किसको रहना है सावधान, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर में सेवा सहायता का मेगा शिविर, 2000 से अधिक लाभार्थियों को मिला लाभ, आयुष्मान कार्ड पाकर खिले चेहरे

Follow Us