Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Holi 2023 Kab Hai Date : होली की डेट को लेकर मत हो कंफ्यूज,जाने दहन का शुभ मुहूर्त

Holi 2023 Kab Hai Date : होली की डेट को लेकर मत हो कंफ्यूज,जाने दहन का शुभ मुहूर्त
होली कब है 2023 डेट दहन शुभ मुहूर्त : फोटो प्रतीकात्मक

Holi 2023 Kab Hai Date: होली का पर्व हिंदुओं के पौराणिक त्योहारों में से एक है. प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है और उसके अगले दिन यानी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को होली खेली जाती है जिसे धुलंडी या धुलेटी और फगवा के नाम से जाना जाता है. साल 2023 में 8 मार्च के दिन होली खेली जायेगी


हाईलाइट्स

  • होलिका दहन का कब हैं शुभ मुहूर्त
  • 6 मार्च को लग रही है भद्रा, 7मार्च को होलिका दहन
  • फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होता है होलिका दहन

होली कब हैं 7 मार्च या 8 मार्च (Holi 2023 Kab Hai Shubh Muhurt Date 

रंगों के त्योहार होली का बड़ा ही पौराणिक महत्व है. ऐसी मान्यता है कि हिंदू नववर्ष चैत्र माह में प्रारम्भ होने से पहले और बीते साल को खुशी से अलविदा करने के लिए भी इस त्योहार को धूम धाम से मनाया जाता है. हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है और उसके दूसरे दिन यानी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से होली खेलना प्रारम्भ हो जाती है जिसे धुलंडी या धुलेटी भी कहते हैं.

होलिका दहन का ऐतिहासिक महत्व (History of Holika Dahan)

पौराणिक कथाओं में होलिका दहन से जुड़ी कई मान्यता है जिसमे होलिका और भक्त प्रह्लाद की कथा अति महत्वपूर्ण है कहते हैं की भक्त प्रह्लाद के पिता हिरण्यकश्यप अपनी बहन होलिका जिसे ब्रह्मा जी का वरदान प्राप्त था जिसके कारण अग्नि उसे जला नहीं सकती थी की गोद में प्रह्लाद को बैठाकर उसे जलाकर मारने का प्रयास किया था. लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से अग्नि में होलिका का दहन हो गया और भक्त प्रह्लाद को अग्नि जला नहीं सकी जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता है.

होलिका दहन शुभ मुहूर्त (Holi festival 2023 Shubh Muhurt)

पंडित ईश्वर दीक्षित के अनुसार फाल्गुन मास  की पूर्णिमा तिथि 06 मार्च दिन सोमवार को शाम 04 बजकर 17 मिनट से प्रारंभ होकर 07 मार्च दिन मंगलवार को शाम 06 बजकर 24 मिनट तक रहेगी. ऐसे में प्रदोष काल में होने वाला होलिका दहन अति शुभ फलदायी होता है.पंडित ईश्वर दीक्षित के अनुसार बुधवार शाम 06 बजकर 24 मिनट से रात्रि 08 बजकर 51 मिनट तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है.

उन्होंने कहा 06 मार्च को भद्रा है जो 07 मार्च को सुबह 05 बजकर 16 मिनट तक रहेगी जिसकी वजह से 07 मार्च को होलिका दहन किया जायेगा. होलिका दहन की कुल अवधि 02 घंटे 27 मिनट तक है जबकि धुलेंटी यानी रंग 08 मार्च को खेला जायेगा

Read More: Gudiya Kab Hai 2026: नाग पंचमी पर उत्तर प्रदेश में क्यों पीटी जाती है गुड़िया? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us