Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Gujrat Next CM:विजय रुपाणी के इस्तीफ़े के बाद कौन होगा गुजरात का सीएम जानें

Gujrat Next CM:विजय रुपाणी के इस्तीफ़े के बाद कौन होगा गुजरात का सीएम जानें
नितिन पटेल, सीआर पाटिल, मनसुख मंडाविया (फ़ाइल फ़ोटो)

गुजरात के मौजूदा मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने शनिवार दोपहर अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है, उनके इस्तीफे के बाद अब गुजरात का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसकी चर्चा तेज़ हो गई है. Gujrat Next CM Vijay Rupani Resigns

Gujrat Next CM:भाजपा शाषित गुजरात राज्य में भी मौजूदा मुख्यमंत्री विजय रुपाणी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए औऱ चुनाव से क़रीब 15 महीने पहले उन्हें अपने पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा।भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय के बाद गुजरात में मुख्यमंत्री बदलने की कयावद शुरू हुई है। Gujrat CM News

कौन हो सकता है गुजरात का अगला मुख्यमंत्री.. Gujrat Next CM Name

विजय रुपाणी के इस्तीफ़े के पीछे की असल वजह तो सामने नहीं आई है लेकिन कयास लगाए जा रहें हैं कि केंद्रीय नेतृत्व विजय रुपाणी से कोरोना काल के दौरान से ही खफ़ा है।अब रुपाणी के इस्तीफ़े के बाद राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर कयासों का दौरा शुरू है। Gujrat CM Latest News

तीन नामों को लेकर सबसे अधिक चर्चा है इनमें मौजूदा उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, मनसुख मंडाविया औऱ सीआर पाटिल का नाम शामिल है।हालांकि कुछ औऱ नामों पर भी भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व विचार कर रहा है।ऐसे में नए मुख्यमंत्री पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।जहां तक नितिन पटेल की बात है तो इसके पहले भी उनके मुख्यमंत्री बनने को चर्चा हो चुकी है।2016 में जब आनंदी बेन पटेल ने राज्यपाल बनने की वजह से इस्तीफ़ा दिया था तब नितिन पटेल को लेकर कयास लगाए गए थे लेकिन तब विजय रुपाणी को मुख्यमंत्री बना दिया गया था। Gujrat Next CM News In Hindi 

सीआर पाटिल की बात करें तो वह वर्तमान में गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष हैं औऱ वर्तमान में नवसारी से सांसद हैं।पाटिल की गिनती गुजरात के अच्छे नेताओं में होती है।साथ ही ये प्रधानमंत्री मोदी औऱ गृहमंत्री अमित शाह के बेहद क़रीबी नेताओं में से एक माने जाते हैं। Gujrat Next CM 

मनसुख मंडाविया के नाम की चर्चा भी खूब है वर्तमान में मनसुख केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य विभाग जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री है।इनकी गिनती भी मोदी औऱ शाह के करीबियों में होती है। Gujrat CM News Vijay Rupani

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us