Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:महाना को मात दे पचौरी प्रत्यासी घोषित..मुरली के राजनैतिक जीवन के पट बन्द!

राजनीति:महाना को मात दे पचौरी प्रत्यासी घोषित..मुरली के राजनैतिक जीवन के पट बन्द!

मंगलवार को भाजपा द्वारा जारी की गई उम्मीदवारो की दसवीं सूची में कानपुर से सांसद मुरली मनोहर जोशी का टिकट काट योगी कैबिनेट में मंत्री सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया गया है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की यह रिपोर्ट।

कानपुर: भाजपा द्वारा बुजुर्गों को बाय बाय कहने का दौर तेजी से चल रहा है, लालकृष्ण आडवाणी के टिकट कटने के बाद लगभग यह तय हो चुका था कि मुरली मनोहर जोशी भी अब आडवाणी,उमा भारती,कलराज मिश्र आदि जैसे बुजुर्ग भाजपा नेताओं की सूची में जाने वाले हैं जिसके मायने ये थे कि भाजपा के संस्थापक सदस्यों में प्रमुख रहे जोशी भी अब भाजपा की चुनावी रणनीति के तहत चुनाव लड़ने की योग्यता को खो चुके हैं।

मंगलवार शाम जारी हुई भाजपा की दसवीं सूची में कुल 39 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित हुए जिसमें से 29 प्रत्यासी यूपी के लोकसभा सीटों के लिए घोषित हुए।
कानपुर लोकसभा सीट पर सत्यदेव पचौरी के नाम की घोषणा के साथ ही औपचारिक रूप से मुरली मनोहर जोशी के राजनीतिक जीवन का पटाक्षेप हो गया।

सतीश महाना से रेस में आगे निकल गए सत्यदेव...

यह उम्मीद सालों पहले से ही लगाई जा रही थी मुरली मनोहर जोशी का कानपुर से टिकट कटना तय है और भाजपा किसी अन्य को कानपुर से प्रत्यासी घोषित करेगी।जिसके चलते कानपुर से भाजपा में टिकट के दावेदारों की खासी भीड़ थी शुरू में ऐसी भी खबरें आईं की हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव कानपुर से चुनाव लड़ सकतें हैं पर जो प्रमुख नाम सबसे ज्यादा चर्चा में था वह थे यूपी कैबिनेट में मंत्री सतीश महाना पर यूपी कैबिनेट में ही खादी ग्रामोद्योग मंत्रालय देख रहे व फतेहपुर के प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचौरी ने दावेदारी की रेस में बाजी मार दी और कानपुर से प्रत्याशी घोषित हो गए।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

टिकट की घोषणा के बाद मीडिया से मुखातिब हुए सत्यदेव पचौरी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि मोदी जी ने मुझपर भरोसा किया है तो मैं भी यह भरोसा दिलाता हूं कि चार लाख से अधिक मतों से जीत होगी। बातचीत के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी प्रहार किया और कहा कि देश मे 59 साल तक राज करने वाली कांग्रेस ने केवल भ्रष्टाचार किया है और कुछ नहीं।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us