Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:आज़म खान के इस ऐलान से अखिलेश भी हुए परेशान..क्या बदल जाएगी रामपुर की सियासी तस्वीर.!

राजनीति:आज़म खान के इस ऐलान से अखिलेश भी हुए परेशान..क्या बदल जाएगी रामपुर की सियासी तस्वीर.!
फाइल फोटो

सपा के कद्दावर नेता व रामपुर से नवनिर्वाचित सांसद आज़म खान ने एक ऐसा ऐलान कर दिया है..जिससे समाजवादी पार्टी की चिंताएं बढ़ गई हैं..क्या है पूरा मामला पढ़े युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में।

रामपुर: उत्तर प्रदेश की राजनीति रामपुर जिला किसी न किसी वजह से चर्चा में जरूर रहता है।और चर्चा में रहने का सबसे प्रमुख कारण हैं।सपा नेता आज़म खान, वैसे तो आज़म कई बार अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं।लेक़िन इस बार उनके एक ऐलान से प्रदेश सहित देश की राजनीति में भी भूचाल आ गया है।

यह भी पढ़े:भाजपा सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान कहा हिरण्य कश्यप के खानदान की हैं ममता बनर्जी.!

मोदी की प्रचंड लहर के बावजूद भी रामपुर से चुनाव जीत संसद पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान ने ऐलान किया है कि वह बहुत जल्द ही अपने सांसद पद से इस्तीफा देने वाले हैं।उनके इस ऐलान से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी हैरान व परेशान हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आज़म के ऐलान के बाद अखिलेश ने उनसे फ़ोन से बात कर ऐसा करने से मना किया है। दूसरी ओर आज़म खान ने अपने इस्तीफ़े के ऐलान के पीछे की वजह बताते हुए कहा है कि रामपुर को प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से लगातार रामपुर को उपेक्षित किया जा रहा है जिस वजह से वह बहुत दुःखी हैं औऱ इस्तीफा दे रहें हैं।

यह भी पढ़े:रामपुर-आज़म खान सहित तीन पर दर्ज हुआ थाने में मुकदमा..इस बार लम्बा फंसे खान.!

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

आजम खान ने कहा कि रामपुर के जन स्वास्थ्य की हालत बहुत खराब है। रामपुर में अस्पतालों का अभाव है।जहां अस्पताल हैं वहां डॉक्टर नहीं हैं। जहां अस्पताल और डॉक्टर हैं तो वहां दवाएं नहीं हैं।उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा,'हम एक अस्पताल चला रहे हैं और इसे भी समाप्त करने के प्रयास हो सकते हैं।'आजम ने मीडिया के सामने कहा कि रामपुर में बैराज का निर्माण होना चाहिए, जो कि काफी समय से लंबित है।इन सबके के बाद अपने चौंकाने वाले बयानों के लिए फेमस आजम खान ने कहा कि मैं  लोकसभा से इस्तीफा देने के बारे में सोच रहा हूं। ऐसी संभावना है कि मैं अगले विधानसभा चुनाव लड़ सकता हूं।

यह भी पढ़े:रामपुर-आज़म खान से जान का ख़तरा बता छुट्टी पर गए एडीएम जेपी गुप्ता.. वापस लौटे.!

सपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आजम खां ने अखिलेश यादव से किया है कि योगी सरकार उनके पीछे पड़ी है। अगर यही स्थिति रही तो विधानसभा में जिले से एक भी विधायक जितवाना मुश्किल हो जायेगा। इसलिए सांसद पद से इस्तीफा देकर वो बीजेपी सरकार का पर्दाफाश करने के आजाद होंगे। जानकारों की माने तो आज़म खान और दो अन्य लोगों पर अवैध कब्जे को लेकर दर्ज किए गए मुकदमे को लेकर आज़म खान ने यह बड़ा फैसला किया है।जिसकी वज़ह पूरे प्रदेश के सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us