Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Mohan Bhagwat In Chitrakoot: चित्रकूट पहुँचे संघ प्रमुख मोहन भागवत जानें क्या है पूरा प्लान

Mohan Bhagwat In Chitrakoot: चित्रकूट पहुँचे संघ प्रमुख मोहन भागवत जानें क्या है पूरा प्लान
चित्रकूट रेलवे स्टेशन पर मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार सुबह चित्रकूट पहुँचे हैं।यहाँ संघ की 9 से 13 जुलाई तक राष्ट्रीय स्तर की बैठक होनी है. Rss Chief Mohan Bhagwat reached in Chitrakoot

Mohan Bhagawat Chitrakoot News: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार सुबह चित्रकूट पहुँचे हैं।यहाँ संघ की पांच दिवसीय राष्ट्रीय बैठक होनी है।संघ प्रमुख दिल्ली से मानिकपुर फेस्टिवल स्पेशन ट्रेन से चित्रकूट पहुंचे। रेलवे स्टेशन चित्रकूटधाम कर्वी पर संघ के क्षेत्रीय प्रचारक, प्रांत प्रचारक समेत कई पदाधिकारियों, डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने स्वागत किया।Mohan bhagwat News in hindi

स्टेशन से संघ प्रमुख कड़ी सुरक्षा के बीच आरोग्यधाम पहुंचे।आरोग्य धाम में संघ की पांच दिवसीय राष्ट्रीय बैठक होनी है।जिसमें मोहन भागवत के अलावा देश के विभिन्न राज्यों के संघ प्रचारक हिस्सा लेंगे।Rss Latest News

इस पांच दिवसीय बैठक में संघ के विभिन्न कार्यों की चर्चा व समीक्षा होगी।साथ ही यूपी औऱ एमपी सरकार के काम काज को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद है।कहा जा रहा है संघ प्रमुख से दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री औऱ कई वरिष्ठ मंत्री मुलाकात कर सकतें हैं।

यह बैठक यूपी में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।संघ प्रमुख का बैठक के तीन दिन पहले ही चित्रकूट पहुँच जाना भी इस ओर संकेत कर रहा है कि यह बैठक यूपी चुनाव को लेकर बहुत महत्वपूर्ण है।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us