Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:Video:केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का गाना सुन आप भी हो जाएंगे दंग..बेहद ही सुरीला अंदाज़..!

यूपी:Video:केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का गाना सुन आप भी हो जाएंगे दंग..बेहद ही सुरीला अंदाज़..!
फोटो साभार गूगल

अपना दल(एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का गाया हुआ गाना इन दिनों सोसल मीडिया में तेज़ी से वायरल है.. क्या है पूरी ख़बर पढ़े युगान्तर प्रवाह की यह रिपोर्ट।

मिर्जापुर: चुनावी सीजन जब अपने उफ़ान पर हो तो नेताओं की ज़ुबानों से आमतौर पर केवल तीखे शब्द ही निकलते हुए देखे जाते हैं।लेक़िन हाल ही में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का एक वीडियो सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें वह पार्टी कार्यकर्ताओं व अपने समर्थकों के बीच खड़े होकर बेहद ही सुरीले अंदाज में ग़ज़ल गायक जगजीत सिंह की प्रसिद्ध ग़ज़ल 'होश वालों को ख़बर क्या बेख़ुदी क्या चीज़ है' गा रही हैं। क़रीब 1.46 सेकंड के इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री ने एक मंझे हुए गायक की तरह ग़ज़ल को गाया है।

यह भी पढ़े: ख़ाक भी जिस जमीं की पारस है शहर मशहूर यह बनारस हैं- जाने मोदी के बनारस का विश्लेषण.!

दरअसल यह वीडियो 28 अप्रैल का बताया जा रहा है उस दिन केंद्रीय मंत्री शहर स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची थी। कार्यक्रम में भाजपा व उनकी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। लोगों को जब पता चला कि, उसी दिन अनुप्रिया का जन्मदिन है तो बधाई देने वाले लोगों को तांता लग गया। फिर कार्यकर्ताओं ने अनुप्रिया पटेल से गाना गाने की डिमांड रखी। अपने समर्थकों की इस डिमांड को अनुप्रिया ने माना और उन्होंने जगजीत सिंह की प्रसिद्ध गजल होश वालों को खबर क्या, बेखुदी क्या चीज है' गाया तो हाल में मौजूद लोग दंग रह गए।केंद्रीय मंत्री ने क़रीब 2 मिनट तक इस ग़ज़ल को गाया।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us