Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने इस हाई प्रोफाइल सीट पर किया कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान.!

फोटो साभार गूगल

समाजवादी कुनबे से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) की स्थापना करने वाले शिवपाल यादव ने सूबे की एक हाईप्रोफ़ाइल सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान किया है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में पूरी ख़बर..

लखनऊ: सूबे की राजधानी लखनऊ की लोकसभा सीट हमेसा से वीवीआईपी सीटों में शुमार रही है।इस सीट पर लंबे समय तक भाजपा के अटलबिहारी बाजपेयी का कब्जा रहा है उनके राजनीति से सन्यास लेने के बाद यह सीट भाजपा के ही लालजी टंडन ने जीती थी इसके बाद 2014 के चुनावों में इस सीट पर भाजपा के कद्दावर नेता व गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने फ़तह हासिल की थी।

इस बार के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की ओर से राजनाथ सिंह मैदान में है तो कांग्रेस ने कल्कि पीठ के संस्थापक सन्त आचार्य प्रमोद कृष्णम को मैदान में उतारा है वहीं सपा ने इस सीट के लिए शत्रुघन सिन्हा की पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री रहीं पूनम सिन्हा पर अपना दांव लगाया है।

लखनऊ की आबोहवा भले ही कई दशकों से भाजपा के मन माफ़िक रही हो लेक़िन इस बार के चुनाव में कांग्रेस की तरफ़ से आचार्य की दावेदारी ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया है।

इसी बीच अब जबकि लखनऊ में वोट पड़ने के लिए ज्यादा वक्त नहीं रह गया है तो ख़बर आ रही है कि प्रसपा संयोजक शिवपाल यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

समर्थन मिलने पर आचार्य  ने सोमवार की शाम शिवपाल सिंह यादव के आवास पर जाकर उनका आभार भी व्यक्त किया।कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णम ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव और कल्कि पीठ का गहरा रिश्ता रहा है।वे हर साल कल्कि पीठ के दर्शन के लिए आते हैं। कल्कि पीठाधीश्वर के नाते उन्होंने मुझे समर्थन दिया है।

30 Apr 2019 By Vishwa Deepak Awasthi

राजनीति:प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने इस हाई प्रोफाइल सीट पर किया कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान.!

लखनऊ: सूबे की राजधानी लखनऊ की लोकसभा सीट हमेसा से वीवीआईपी सीटों में शुमार रही है।इस सीट पर लंबे समय तक भाजपा के अटलबिहारी बाजपेयी का कब्जा रहा है उनके राजनीति से सन्यास लेने के बाद यह सीट भाजपा के ही लालजी टंडन ने जीती थी इसके बाद 2014 के चुनावों में इस सीट पर भाजपा के कद्दावर नेता व गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने फ़तह हासिल की थी।

इस बार के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की ओर से राजनाथ सिंह मैदान में है तो कांग्रेस ने कल्कि पीठ के संस्थापक सन्त आचार्य प्रमोद कृष्णम को मैदान में उतारा है वहीं सपा ने इस सीट के लिए शत्रुघन सिन्हा की पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री रहीं पूनम सिन्हा पर अपना दांव लगाया है।

लखनऊ की आबोहवा भले ही कई दशकों से भाजपा के मन माफ़िक रही हो लेक़िन इस बार के चुनाव में कांग्रेस की तरफ़ से आचार्य की दावेदारी ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया है।

इसी बीच अब जबकि लखनऊ में वोट पड़ने के लिए ज्यादा वक्त नहीं रह गया है तो ख़बर आ रही है कि प्रसपा संयोजक शिवपाल यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

समर्थन मिलने पर आचार्य  ने सोमवार की शाम शिवपाल सिंह यादव के आवास पर जाकर उनका आभार भी व्यक्त किया।कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णम ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव और कल्कि पीठ का गहरा रिश्ता रहा है।वे हर साल कल्कि पीठ के दर्शन के लिए आते हैं। कल्कि पीठाधीश्वर के नाते उन्होंने मुझे समर्थन दिया है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत
फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा और उनकी पत्नी रेखा मिश्रा पर जमीन, ईंट भट्ठे में साझेदारी और कारोबार में...
Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज
Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति
आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा
आज का राशिफल 07 अगस्त 2026: तुला समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल

Follow Us