Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

लखनऊ: राजनाथ को टक्कर देने मैदान में उतरे आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव.!

लखनऊ: राजनाथ को टक्कर देने मैदान में उतरे आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव.!
फोटो साभार गूगल

लखनऊ लोकसभा सीट पर आखिरकार कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोल दिए..कांग्रेस समर्थक के तौर पर जाने जाते रहे कल्किपीठ के प्रमुख आचार्य प्रमोद कृष्णम को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

लखनऊ: यूपी की लखनऊ जैसी हाईप्रोफ़ाइल सीट पर कांग्रेस ने एक ब्राह्मण प्रत्याशी घोषित कर भाजपा व राजनाथ सिंह की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

बुधवार को कांग्रेस की ओर से जारी लोकसभा उम्मीदवारो की लिस्ट में लखनऊ लोकसभा सीट से आचार्य प्रमोद कृष्णम के नाम की घोषणा हुई।आपको बता दे कि आचार्य प्रमोद कृष्णम संत के साथ साथ ब्राह्मण जाति से ताल्लुक़ रखते हैं और लखनऊ लोकसभा सीट पर ब्राह्मण वोटर किसी भी प्रत्याशी की जीत हार तय करने के लिए काफ़ी है।शायद इसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने आचार्य को प्रत्याशी घोषित किया है।

कौन हैं आचार्य प्रमोद कृष्णम..?

आचार्य प्रमोद कृष्णम यूपी के संभल जिले के एचोड़ा कंबोह गांव के रहने वाले हैं।यह गांव असमोली क्षेत्र में पड़ता है।इन्होंने अपने गाँव में ही एक पीठ की स्थापना की हुई है जिसका नाम कल्कि रखा है और यह उसी के पीठाधीश्वर भी हैं।आचार्य प्रमोद कृष्णम औपचारिक रूप से तो कांग्रेस में शामिल नहीं रहे लेक़िन राजनीति में जमकर सक्रिय रहे हैं।टीवी डिबेटो में राजनीतिक विश्लेषक या संत के रूप में भाग लेने आचार्य खुले तौर पर कांग्रेस का समर्थन करते आसानी से देखे जा सकते हैं।2014 के लोकसभा चुनाव में संभल से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन बुरी तरह हार गए।यह दोबारा मौका होगा जब प्रमोद कंग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

राम मंदिर निर्माण के पक्ष में...

आचार्य प्रमोद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के पक्ष में रहें हैं और वह संतो के उस धड़े के साथ प्रमुखता से अगली कतारों में खड़े रहे हैं जो राम मंदिर निर्माण न हो पाने के लिए भाजपा को दोषी मानते हुए उसके विरोध में खड़े हुए हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us