Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:कानपुर में सपा की नैया 'राम' के हाँथ..केवट मतदाताओं पर नज़र!

राजनीति:कानपुर में सपा की नैया 'राम' के हाँथ..केवट मतदाताओं पर नज़र!
सपा प्रत्याशी रामकुमार दाएं

शनिवार दोपहर सपा ने यूपी की दो और लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है..कानपुर से रामकुमार निषाद गठबंधन के उम्मीदवार बनाए गए हैं..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

कानपुर: यूपी की वीआईपी लोकसभा सीटों में जानी जाने वाली कानपुर की सीट पर शनिवार दोपहर सपा ने भी अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया सबसे खास बात यह रही कि जिस उम्मीदवार को सपा बसपा गठबंधन से प्रत्याशी घोषित किया गया है उसकी दावेदारी को लेकर पूरे कानपुर संसदीय क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई चर्चा नहीं थी लेकिन सपा द्वारा जारी सूची में जब कानपुर से राम कुमार निषाद के नाम का ऐलान हुआ तो सब कोई हतप्रभ हो गया।

यह भी पढ़े: महाना को मात दे पचौरी प्रत्याशी घोषित मुरली के राजनैतिक जीवन के पट बंद

कौन हैं राम कुमार निषाद जिस पर सपा ने दांव खेला है.?

सपा,बसपा और रालोद के बीच हुए महागठबंधन में सपा के खाते में आई कानपुर सीट पर भाजपा,कांग्रेस के बाद आज सपा ने भी अपने पत्ते खोल दिये हैं।सपा द्वारा घोषित उम्मीदवार रामकुमार निषाद का राजनीतिक कैरियर मूल रूप से उन्नाव ज़िले का रहा है हालांकि रामकुमार के दिवंगत पिता मनोहर लाल कानपुर से लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं और तब वर्तमान सपा उम्मीदवार रामकुमार अपने पिता के चुनाव संचालन सहित तमाम राजनीतिक गतिविधियों में सम्मलित रहते थे।रामकुमार के दिवंगत भाई दीपक कुमार भी उन्नाव से विधायक रह चुके हैं।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

जातीय समीकरण में फिट बैठ गए रामकुमार...

रामकुमार निषाद के प्रत्याशी घोषित होने के पीछे राजनीतिक विश्लेषकों का ऐसा मानना है कि रामकुमार केवट बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं जिसको देखते हुए सपा ने कानपुर सहित आस पास के जिलों में केवटों को अपने पाले में लाने की कोशिश की है साथ ही कानपुर संसदीय क्षेत्र में दलित, पिछड़े और मुस्लिम गठजोड़ में भी रामकुमार फिट बैठ गए जिससे ऐन वक्त पर अन्य सपा दावेदारों को झटका दे वह रेस में आगे निकल गए और टिकट ले आए।

यह भी पढ़े: भीम आर्मी प्रमुख का बनारस में रोड शो लड़ सकतें हैं मोदी के खिलाफ चुनाव.!

टिकट घोषित होने के बाद कानपुर पहुंचे गठबंधन उम्मीदवार रामकुमार निषाद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं कानपुर के लिए नया नहीं हूं मैंने अपने पिता के साथ कानपुर की जनता के लिए काम किया है और आज एक बार फिर हमारी पार्टी ने कानपुर की सेवा करने का मौका दिया है।

लेकिन रामकुमार निषाद के लिए कानपुर की सीट आसान न होगी क्योंकि उनका मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के कद्दावर नेताओं श्री प्रकाश जायसवाल और सत्यदेव पचौरी से सीधे तौर पर होगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us