Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

हमीरपुर:कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है विधानसभा उप चुनाव की मतगणना.. भाजपा,बसपा व सपा में कांटे की टक्कर.!

हमीरपुर:कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है विधानसभा उप चुनाव की मतगणना.. भाजपा,बसपा व सपा में कांटे की टक्कर.!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

बीते 23 सितंबर को हमीरपुर जिले की सदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के वोटिंग हुई थी।आज उसी की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू है..अब तक की जानकारी के अनुसार बीजेपी उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं..पढ़े युगान्तर प्रवाह पर पल पल की अपडेट....

हमीरपुर: 23 सितंबर को हुए जिले की सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से सुमेरपुर के गल्ला मंडी में प्रारंभ हो गई है।सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम खोला गया।और 8:00 बजे से मतगणना प्रारम्भ हो गई।

नौ प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में है कैद..

476 बूथों की 34 राउंड में पूरी होंगी मतगणना मतगणना के लिए लिए कुल 14 टेबिल लगाई गई हैं।स्ट्रांग रूम से टेबिल तक ईवीएम लाने के लिए हो रही तेज बारिश के चलते वॉटर प्रूफ लेन बनाई गई है।मतगणना सुरक्षा में 3 सीओ, 18 इंस्पेक्टर,30 सब इंस्पेक्टर 200 पुरुष 24 महिला कांस्टेबल के साथ अर्धसैनिक बल और पीएसी की भी एक-एक टुकड़ी तैनात है।

ये भी पढ़े-हमीरपुर उपचुनाव:बारिश के बीच वोट डालने पहुंची केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति.कहा-'आँधी आए पानी आए लेक़िन वोट डालने जरूर जाएं'.!

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

प्रत्याशियों की बात करें तो बीजेपी से युवराज सिंह,
कांग्रेस से हरदीपक,निषाद,सपा से मनोज प्रजापति और बीएसपी से नौशाद अली सहित कुल 9 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा।

क्यों हुआ है उपचुनाव..

आपको बता दे कि बीजेपी विधायक अशोक सिंह चंदेल को 5 लोगों की सामूहिक हत्या के आरोप में हाईकोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी।जिसके चलते हमीरपुर की सदर विधानसभा सीट रिक्त हो गई थी।

खबर लिखे जाने तक पांचवे चरण की मतगणना पूरी हो गई थी।जिसके अनुसार....

नौसाद अली (बहुजन समाज पार्टी) 5207

डॉ मनोज प्रजापति (समाजवादी पार्टी) 6625

युवराज सिंह (भारतीय जनता पार्टी) 8786

हरदीपक निषाद (इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी) 3871

नोटा-293

कुल मत-26817

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us