Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:चाचा भतीजे में जबरदस्त टक्कर..शिवपाल के खिलाफ उनके भतीजे अक्षय ने भरा नामांकन!

राजनीति:चाचा भतीजे में जबरदस्त टक्कर..शिवपाल के खिलाफ उनके भतीजे अक्षय ने भरा नामांकन!
फोटो साभार गूगल

फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर नामंकन की प्रक्रिया चल रही है.. शुक्रवार को सपा उम्मीदवार अक्षय यादव ने अपना नामंकन पत्र भरा..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक ख़ास रिपोर्ट।

फिरोजाबाद: सियासत में रिश्तों से ज़्यादा सत्ता की कुर्सी का महत्व होता है।कुर्सी हथियाने के लिए लोग अपनों के खिलाफ ही मोर्चा खोलने से गुरेज नहीं करते।भतीजे अखिलेश से मनमुटाव के बाद समाजवादी कुनबे से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाने वाले चाचा शिवपाल लोकसभा का चुनाव फ़िरोजाबाद से लड़ रहे हैं और यहीं से लोकसभा सांसद अक्षय यादव भी दोबारा सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं जिसके लिए उन्होंने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

यह भी पढ़े: राष्ट्रवाद के मुकाबले परिवारवाद औऱ महामिलावटी गठबंधन खड़ा है-साध्वी निरंजन ज्योति

आपको बतादे कि अक्षय यादव सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव के पुत्र हैं और पिछला लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे।लेकिन इस बार उनके लिए सब कुछ पिछली बार की तरह इतना आसान होने वाला दिख नहीं रहा क्योंकि उनके सामने उनके खुद के चाचा शिवपाल सिंह यादव होंगे।अब देखना दिलचस्प होगा कि चाचा भतीजे की इस कड़ी टक्कर में बाज़ी कौन मारता है।

यह भी पढ़े: मोदी जी के कारण पूरे देश का कचरा एक जगह इकट्ठा हो गया-नरोत्तम मिश्रा!

शुक्रवार को नामंकन करने पहुंचे अक्षय यादव ने बड़े ही सादगी के साथ अपना नामंकन पत्र दाखिल किया उनके समर्थकों को जिला प्रशासन द्वारा बैरिक केडिंग के पास ही रोक लिया गया अक्षय के साथ नामंकन वाले कमरे में सिर्फ़ प्रस्तावक ही जा सके।सपा प्रत्यासी ने अपना नामंकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम सेल्वा कुमारी जे के समक्ष दिया। गौरतलब है कि फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर तीसरे चरण 23 अप्रैल को वोट डाले जाने हैं जिसके लिए प्रत्याशी 4 अप्रैल तक नामंकन पत्र खरीद व जमा कर सकते हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us