Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:खागा पहुंचे योगी ने हिंदुत्व के मुद्दे को दी हवा..बूचड़खानो को बंद कराना बताया सरकार की उपलब्धि.!

फतेहपुर:खागा पहुंचे योगी ने हिंदुत्व के मुद्दे को दी हवा..बूचड़खानो को बंद कराना बताया सरकार की उपलब्धि.!
फ़तेहपुर के खागा में सम्बोधन करते योगी आदित्यनाथ

जनपद के खागा क़स्बे में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में हिंदुत्व के मुद्दे को खूब हवा दी..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर: पांचवे चरण के प्रचार के लिए अब अंतिम दो दिनों का समय ही शेष बचा है।ज़िले में 6 मई को होने वाले मतदान से पहले सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए स्टार प्रचारकों का जमावड़ा ज़िले के अलग अलग स्थानो में कराए हुए हैं।

यह भी पढ़े: भाजपा ने मोदी कैबिनेट के कई मंत्रियों को लोकसभा का टिकट नहीं दिया है..वजह ये बताई जा रही है.!

ज़िले के खागा क़स्बे के शुकदेव इंटर कॉलेज में भाजपा द्वारा आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के लिए वोट की अपील की।योगी ने अपने क़रीब 20 मिनट के संबोधन में हिंदुत्व के मुद्दे को ही हवा दी। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों के ऊपर कई गंभीर आरोप भी लगाए।

बूचड़खाने व आतंकवाद के बहाने ध्रुवीकरण की कोशिश...

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के दौरान इशारों ही इशारों में हिन्दू मतदाताओं के ध्रुवीकरण का भी प्रयास किया।योगी ने कहा कि यूपी में हमारी सरकार बनने के बाद बूचड़खानों पर पूरी तरह से प्रतिबंधित लगा दिया गया है जिससे गौ माता को कसाईयो के हाथों में जाने से रोक दिया गया है।उन्होंने आगे कहा कि बूचड़खाने बन्द होने के बाद लोगों ने गौ वंश को सड़कों पर छोड़ना शुरू कर दिया जिससे किसानों की फसलों का नुकसान होने लगा तो हमने प्रदेश भर में गौशालाओं व प्राश्रय का निर्माण करा उनमें गौ वंशो को रखना शुरू कराया।योगी ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर अपनी गाय माताओं को कसाईयो के हांथो में नहीं दे सकते हैं।

यह भी पढ़े: ख़ाक भी जिस जमीं की पारस है शहर मशहूर यह बनारस है..मोक्ष नगरी में मोदी का मायावी संसार.!

योगी ने आतंकवाद के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों को जमकर निशाने पर लिया और गम्भीर आरोप भी लगाए उन्होंने कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस का आतंक के प्रति नरम रुख़ किस कारण से रहता है ये बताने की किसी को जरूरत नहीं है।साथ ही सपा पर हमला बोलते हुए योगी ने कहा कि जब 2012 में यूपी में सपा की सरकार बनी तो हर रोज दंगे होते थे।योगी ने ये भी कहा की सपा ने सरकार बनने के बाद सबसे पहला काम आतंकवादियों के ऊपर से मुकदमे वापस लेने का किया था।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us