Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:Exclusive-भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए फाइनल हो रहा नाम चौंकाने वाला..!

फतेहपुर:Exclusive-भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए फाइनल हो रहा नाम चौंकाने वाला..!
फ़ोटो साभार फेसबुक

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए बीते 20 नवम्बर को चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न हुई...इस पद के लिए कुल 35 लोगों ने नामांकन किया था...जिलाध्यक्ष पद की रेस में आगे कौन है.. पढ़े युगान्तर प्रवाह की यह एक्सक्लुसिव रिपोर्ट।

फतेहपुर:भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए भारी संख्या में हुए आवेदन के बाद पार्टी की तरफ़ नियुक्त हुए चुनाव पर्यवेक्षक और चुनाव अधिकारी ने शेष नामों की छंटनी कर कुल 9 नाम ही प्रदेश नेतृत्व के पास भेजे हैं।और अब इन्हीं 9 में से कोई एक भाजपा का नया जिलाध्यक्ष बन सकता है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:भाजपा का अगला जिलाध्यक्ष कौन..दर्जनों दावेदार मैदान में..जनप्रतिनिधियों के बीच जारी वर्चस्व की जंग से रोचक हुआ मुकाबला..!

पार्टी सूत्रों के हवाले से मिली ख़बर के अनुसार जिन नौ दावेदारों के नाम प्रदेश नेतृत्व के पास पहुंचे हैं उनमें पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी और निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी का नाम भी शामिल है।इसके अलावा कोल्डड्रिंक व्यवसायी पंकज त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, डॉक्टर देवाशीष पटेल, धनंजय द्विवेदी, पंकज त्रिवेदी, शैलेंद्र रघुवंशी, नीरज सिंह भी उन नौ दावेदारो में शामिल हैं।

अब बात करें कि इन नौ लोगों की रेस में सबसे आगे कौन है तो सूत्रों के हवाले से जो नाम सामने आ रहा है वो बेहद ही चौंकाने वाला है।जी हां हम बात कर रहें हैं पंकज त्रिवेदी की।जहाँ तक पंकज के राजनीतिक सफ़र का सवाल है तो वो भाजपा में पिछले काफ़ी सालों से जुड़े रहें हैं।पूर्व में विधानसभा चुनावों के दौरान एक विधानसभा के प्रभारी भी रह चुके हैं।और वर्तमान में पार्टी में रहकर गंगा सफ़ाई अभियान से जुड़े हुए हैं।हालांकि पंकज के पास ज़िले स्तर पर पार्टी संगठन की कोई बड़ी जिम्मेदारी न तो पहले थी न ही वर्तमान में है।पंकज को इस रेस में आगे लाने का श्रेय पार्टी संगठन के एक क्षेत्रीय मंत्री का बताया जा रहा है।साथ ही एक क़द्दावर स्थानीय विधायक ने भी पंकज की तरफ़ से तगड़ी सिफारिश की है।इसके अलावा इन नौ दावेदारों में शामिल एक अन्य ब्राह्मण दावेदार की चर्चा तो खूब हुई लेक़िन इस नाम को लेकर भाजपा के किसी स्थानीय जनप्रतिनिधि का सपोर्ट न मिल पाने की वजह से ये नाम अपने आप ही रेस से बाहर हो गया।साथ ही पार्टी सूत्रों के हवाले से मिल रही ख़बर के अनुसार यदि संगठन ब्राह्मण के इतर जिलाध्यक्ष का चयन करता है तो उस लिहाज़ से चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव के नाम पर सहमति बन सकती है।

हालांकि पार्टी संगठन किस पर भरोसा करके इस बड़े पद की जिम्मेदारी सौंपता है इसका ऐलान तो आगामी 30 नवम्बर को ही होगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us