Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:'बसंती' के बाद अब साध्वी ने भी गेंहू की फ़सल काटते हुए कराया फ़ोटोशूट.!

फतेहपुर:'बसंती' के बाद अब साध्वी ने भी गेंहू की फ़सल काटते हुए कराया फ़ोटोशूट.!
फोटो-युगान्तर प्रवाह

चुनावी जनसपंर्क के दौरान फतेहपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी निरंजन ज्योति ने गेंहू के खेतों में पहुंच फ़सल काटी..और वीडियो भी बनवाया..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: चुनाव प्रचार का भाजपा प्रत्याशियों ने अब एक नया तरीका ईजाद किया है वो अब मतदाताओं के खेतों में पहुंच उनकी फ़सल काट रहे हैं।सबसे पहले इसकी शुरुआत कि मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी ने।आपको बता दे कि बॉलीवुड में ड्रीम गर्ल के नाम से महशूर भाजपा नेत्री हेमामालिनी ने अभी कुछ रोज पहले अपने चुनावी जनसंपर्क के दौरान गेहूं के खेतों में फसल काट रहे किसानों के पास पहुंच गईं थी और ख़ुद भी फ़सल काटी थी जिसकी कुछ फोटो और वीडियो सोसल मीडिया में वायरल हो गए थे।

यह भी पढ़े: फ़तेहपुर गांव में समस्याओं को लेकर फ़फ़क कर रो पड़ी बुजुर्ग महिला कहा हमको देखने कोई नहीं आता है.!

ऐसा ही कुछ नजारा आज फतेहपुर लोकसभा सीट पर देखने को मिला जब भाजपा उम्मीदवार व केंद्र में मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति जनसंपर्क के दौरान भिटौरा विकास खण्ड के महादेवपुर गाँव पहुँची तो वह भी खेतों में फसल काट रहे लोगों के पास पहुंच गईं और हंसिया लेकर गेंहू काटने में भिड़ गई।

'फ़ोटोशूट' लगा ज्योति का फ़सल काटना..!

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

चुनावी सीजन में नेता वोटरों को रिझाने के लिए कई तरह का हथकंडा अपनाते हैं।कई बार उनके यह हथकंडे काम भी कर जाते हैं पर ज्यादातर वोटर नेताओं के ड्रामों में नहीं पड़ते।वायरल वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि साध्वी द्वारा गेंहू की  फ़सल काटना मात्र एक फोटोशूट था जिसके ज़रिए वो चुनावी प्रचार कर मतदाताओं की हमदर्दी पाना चाह रहीं हैं।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us