Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:कानपुर पहुंचे सीएम योगी ने 500 करोड़ लागत की 50 योजनाओं का किया शिल्यानस व लोकार्पण.!

यूपी:कानपुर पहुंचे सीएम योगी ने 500 करोड़ लागत की 50 योजनाओं का किया शिल्यानस व लोकार्पण.!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज कानपुर दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने क़रीब 500 करोड़ लागत की 50 योजनाओं का शिल्यान्यास और लोकार्पण किया..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

कानपुर:सोमवार को शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल पार्क में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 500 करोड़ की 50 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।सीएम  का आगमन करीब साढ़े ग्यारह बजे सेंट्रल पार्क में हुआ।

सीएम के पहुंचते ही उनका स्वागत करने के लिए कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, सांसद सत्यदेव पचौरी ,सांसद देवेंद्र सिंह भोले व मण्डलायुक्त सुभाष शर्मा ,एडीजी प्रेम प्रकाश ,डीएम विजय विश्वास पंत  समेत आलाधिकारी हेलीपेड पर पहुंच गए।इसके बाद मंच पर पहुंचे सीएम ने हाथ हिलाकर पंडाल में हज़ारो की संख्या में आई हुई जनता का अभिवादन किया।सीएम ने उज्जवला योजना और राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों को सम्मानित भी किया।

ये भी पढ़े-यूपी:मंत्री जी अब अपनी जेब से भरेंगे आयकर का पैसा..मुख्यमंत्री योगी ने ख़त्म की कई दशकों पुरानी परम्परा!

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मां गंगा के तट पर कानपुर के विकास को नई गति देने के लिए आज करीब 500 करोड़ की 50 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने में मुझे बहुत खुशी हो रही है। यह विकास ही हम सबकी जिंदगी मे खुशहाली लाता है। केंद्र में मोदी जी और प्रदेश की हमारी सरकार द्वारा बिना भेदभाव के सभी योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।

आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि बिना भेदभाव के हर वयक्ति को लाभ देना संभव हुआ है। और यह सब मोदी जी के कुशल नेतृत्व की देन है। वहीं सीएम ने कहा कि सरकार द्वारा दी गयी सभी योजनाएं चाहे वह आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास जैसी तमाम सरकारी कल्याणकारी योजना समेत गंगा की अविरलता और निर्मलता करने का कार्य हुआ है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 100 दिन के अंदर के फैसले हम सभी के सामने है फिर चाहे वो 370, 35 ए का खात्मा हो या एनआरसी जैसे साहसिक फैसले लेकर देश का गौरव बढ़ाया है।

यह भी पढ़े:अखिलेश यादव का डीएम आञ्जनेय पर तंज कहा-'अभी तोड़फोड़ मचाए हुए है..अपने यहाँ का अतिक्रमण इनसे ही हटवाएंगे.!

पीएम मोदी जी देश के हित में जो भी फैसला लेंगे, देश की जनता उनके साथ है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कश्मीर कभी भारत का स्वर्ग कहा जाता था लेकिन कांग्रेस व अन्य दलों ने वहां के विकास को धराशायी कर दिया ।नतीजा आतंकवाद बढ़ गया। इस कश्मीर में एक जैसी व्यवस्था लागू कराने और आतंकवाद का खात्मा करने के लिए ही 370 खत्म किया गया है। कांग्रेस समेत कुछ लोगों ने कश्मीर को स्वार्थ का चारागाह बना दिया था। आज मोदी जी के कुशल नेतृत्व की सरकार ने तीन तलाक जैसी कुप्रथा को खत्म करने का जो साहसिक निर्णय लिया है उसके लिए उनका धन्यवाद है। एनआरसी जिसके तहत घुसपैठियों को बाहर निकालने का काम करने का साहसिक निर्णय के लिए भी मोदीजी और अमित शाह को  धन्यवाद किया।

यह भी पढ़े:फ़िल्म देखकर रची ख़ुद के अपरहण की साज़िश..पत्नी के प्रेमी को भेजना चाहता था जेल!

उन्होंने आगे कहा कि जब भी कभी पीएम मोदी जब विदेश में किसी वैश्विक मंच पर जाते हैं तो उनको मिलने वाला सम्मान 130 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। विकास का ऐजेंडा विकास के लिए होना चाहिए। वहीं पिछली प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि  ढाई साल पहले अराजकता, भ्रष्टाचार व्याप्त थी, लेकिन हमने ढाई साल में विकास की गंगा बहाई है। नमामि गंगे और स्वच्छ भारत अभियान परियोजना की सफलता का सबसे बड़ा उदाहरण जिसके लिए कानपुर ने अग्रणी भूमिका निभाई है। वही प्रयागराज  कुंभ का आयोजन भी इसका मुख्य उदाहरण है। उन्होंने सभी को स्वच्छता को जीवन में सेवा के रुप में शामिल करने का आवाहन भी किया जिस पर उन्होंने कहा कि प्लास्टिक मुक्त भारत होना चाहिए।

इसके लिए कानपुर में एक अभियान छेड़ा जाना चाहिए। मेट्रो पर भी वर्क शुरू हो रहा है बहुत जल्द कानपुर भी मेट्रो सिटी बनेगा। बुनियादी सुविधाओं के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी हम ध्यान दे रहे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं सभी के जीवन में खुशहाली लेकर आए, इस ओर निरंतर प्रयास हो रहे हैं। 2022 में पीएम के एक भारत ,श्रेष्ठ भारत के सपने की परिकल्पना को स्थापित करने के लिए हम सबको एक साथ जुड़ना होगा। कानपुर को प्लास्टिक मुक्त, स्वच्छ बनाना होगा। वही कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सीएम योगी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए जहां 15 मिनट रुकने के बाद वे अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us