Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Election 2022:यूपी में तीसरे चरण का मतदान जारी कई जगह ईवीएम में गड़बड़ी

UP Election 2022:यूपी में तीसरे  चरण का मतदान जारी कई जगह ईवीएम में गड़बड़ी
वोट डालते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव

यूपी में तीसरे चरण का मतदान जारी है.दोपहर एक बजे तक 48.81% वोटिंग हो चुकी थी.कई मतदान केंद्रों से ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की शिकायतें आईं हैं.सपा की तरफ़ से ईवीएम में गड़बड़ी के मामलों को शिकायत चुनाव आयोग से की जा रही है. UP Election 2022 Third Phase Voting EVM Latest News

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए आज वोटिंग जारी है सुबह 7:00 बजे से जारी वोटिंग में कई मतदान केंद्रों से ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें आईं हैं.समाजवादी पार्टी की तरफ से चुनाव आयोग में गड़बड़ी की शिकायतें की जा रही हैं.दोपहर 1:00 बजे तक 35.88 प्रतिशत मतदान हो चुका था.सबसे ज़्यादा मतदान प्रतिशत इसके बाद तीन बजे तक यह बढ़कर 48.81% हो गई है.

कई मतदान केंद्रों में ईवीएम में गड़बड़ी..

समाजवादी पार्टी ने फर्रुखाबाद की 193 अमृतपुर विधानसभा के बूथ नंबर 38 पर ईवीएम पर साइकिल चुनाव चिन्ह नहीं होने का आरोप लगाया है. इसके लिए चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि इससे पहले के दो चरणों में भी एसपी ने चुनाव आयोग के सामने कई शिकायतें दर्ज कराई हैं.सपा का कहना था कि मतदान में बीजेपी गड़बड़ी कर रही है.

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए मतदान जारी है और समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर ईवीएम को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. एसपी का आरोप है कि फर्रुखाबाद में ईवीएम में साइकिल का सिंबल गायब है. असल में समाजवादी पार्टी लगातार वोटिंग में गड़बड़ी को लेकर शिकायत दर्ज करा रही है. पिछले दो चरणों में एसपी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया था. वहीं पार्टी शिकायतों के जरिए चुनाव आयोग पर दबाव बनाने की रणनीति पर काम कर रही है. एसपी चुनाव में गड़बड़ी के लिए बीजेपी पर आरोप लगा रही है.

इसके अलावा कई औऱ पोलिंग बूथ पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं. सभी जगह जिला प्रशासन का दावा है कि कुछ तकनीकी कमियों के चलते कुछ जगह मतदान कुछ देर के लिए रुका है,समस्या का निदान कर सभी जगह मतदान शुचारु रूप से जारी है.

Tags:

Related Posts

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us