Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

ADVERTISEMENT

UP Election 2022 Live:पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान लग गई अधिसूचना

शनिवार दोपहर 3:30 बजे से देश के मुख्य चुनाव आयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं.इसी दौरान उत्तर प्रदेश सहित पाँच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया.चुनाव से जुड़ी सभी छोटी बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें युगान्तर प्रवाह पर.लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें. Election Commission Of India Press Conference UP Chunav Date 2022 Uttar Pradesh Assembly Election 2022 Live updates

UP Election 2022 Live:पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान लग गई अधिसूचना
UP Election 2022 Live
ADVERTISEMENT

Live Blog

अधिसूचना से पहले अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस- गिनाए संकल्प ,सपा सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त,किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ़्त मिलेगी.

अखिलेश ने बताया दूसरा संकल्प समाजवादी सरकार बनने पर हम बड़े पैमाने पर छात्रों-नौजवानों को लैपटॉप देने का काम करेंगे. UP Election 2022 Live

08 Jan 2022 15:23:32

बस कुछ ही देर बाद चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस.3:30  बजे आयोग करेगा प्रेस कान्फ्रेंस, यूपी सहित पाँच राज्यों में चुनावी तारीखों का होगा ऐलान.

08 Jan 2022 15:24:28

चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू

Read More: Tej Pratap Yadav News: अपने ही बेटे को Lalu Yadav ने पार्टी से क्यों निकाला ! खत्म कर दिए सारे रिश्ते, जानिए पूरा मामला

08 Jan 2022 15:32:34
08 Jan 2022 15:33:40

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू,पहले गोवा फिर मणिपुर फिर पंजाब और फिर उत्तराखंड के बाद यूपी के चुनावों की होगी घोषणा. 5 state assembly election live updates

08 Jan 2022 15:35:04

कोविड को देखते हुए नए प्रोटोकाल में होंगे अगले विधानसभा चुनाव :EC

08 Jan 2022 15:36:55

कोरोना से बचाव पहली प्राथमिकता:EC

08 Jan 2022 15:37:57

उत्तर प्रदेश की 403 सीटों पर चुनाव की घोषणा

08 Jan 2022 15:39:04

समय पर चुनाव कराना हमारी जिम्मेदारी है. कोरोना के बीच चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण है-चुनाव आयोग

08 Jan 2022 15:40:39

हर पोलिंग बूथ पर 1250 वोटर डाल सकेंगें वोट-EC

08 Jan 2022 15:45:58

चुनाव की विस्तृत जानकारी दे रहें मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा-चुनावी तरीखों पर लगीं सबकी निगाहे 

08 Jan 2022 15:47:29

बुजुर्ग दिव्यांग पोस्टल बैलेट से डाल सकेंगें वोट

08 Jan 2022 15:48:52

चुनाव नियमो के उलंघन पर सख्त कार्यवाई होगी-EC

08 Jan 2022 15:54:42

सी विजिल ऐप से कोई भी शिकायत कर सकता है चुनाव आयोग को। सौ मिनट के अंदर होगा ऐक्शन:EC

08 Jan 2022 15:56:09

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कोरोना के बीच चुनाव कराए जाने की बात को शायराना अंदाज में कहा- यक़ीन हो तो कोई रास्ता निकलता है 

हवा की ओट भी ले कर चराग़ जलता है

08 Jan 2022 15:59:12

चुनाव आयोग की राजनैतिक दलों से अपील ज़्यादा से ज़्यादा रैली डिजिटल और वर्चूअल तरीके से करें

08 Jan 2022 16:03:24

कोरोना के चलते चुनाव आयोग का बड़ा फैसला नेता 15 जनवरी तक पद यात्रा, रोड शो, रैली नहीं कर सकेंगे.

08 Jan 2022 16:05:47

हर रोज रात 8 से सुबह 8 तक कोई कैम्पेन नहीं होगा,कैम्पेन कर्फ़्यू रहेगा- EC

08 Jan 2022 16:06:31

तारीखों को लेकर इंतजार होता जा रहा है लम्बा, 30 मिनट से शुरू है, प्रेस कांफ्रेंस अभी तक नहीं पता चली चुनावी तिथियां

08 Jan 2022 16:07:42

डोर टू डोर कैम्पेन में सिर्फ 5 लोग रहेंगे:EC

08 Jan 2022 16:08:24

ऑनलाइन नॉमिनेशन हो सकेगा अगर प्रत्याशी चाहे तो: EC

08 Jan 2022 16:10:08

UP Chunav 2022 Date: यूपी में इस बार भी सात चरणों में चुनाव, 14 जनवरी से नामांकन

प्रथम चरण-10 फरवरी

द्वितीय चरण-14 फरवरी

तृतीय चरण-20 फरवरी

चतुर्थ चरण-23 फरवरी

पांचवा चरण-27 फरवरी

छठा चरण-3 मार्च 

सातवां चरण-7 मार्च

10 मार्च को होगी मतगणना

08 Jan 2022 16:13:56

उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में 14 फ़रवरी को चुनाव.मणिपुर में दो चरणों में 27 फ़रवरी और 3 मार्च को चुनाव.पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम एक साथ 10 मार्च को. UP Chunav Date 2022

08 Jan 2022 16:27:55

यूपी में चुनाव पिछली बार की तरह वेस्ट यूपी से शुरू होंगे, आखिरी चरण पूर्वांचल में होगा, पहले चरण में 58 और आखिरी चरण में 64 विधानसभाओं में चुनाव होगा.

08 Jan 2022 16:39:12

पहला चरण- 10 फरवरी-  शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में मतदान होगा। 

दूसरा चरण- 14 फ़रवरी-सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर और संभल में मतदान होगा।

तीसरा चरण- 20 फ़रवरी-हाथरस, कासगंज, इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, हमीरपुर, महोबा और झांसी में मतदान होगा।

चौथा चरण- 23 फ़रवरी-खेरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर और बांदा में मतदान होगा। 

पांचवां चरण- 27 फ़रवरी-श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, कौशांबी, प्रयागराज और चित्रकूट में मतदान होगा।

छठा चरण- 3 मार्च- बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया और अंबेडकरनगर में मतदान होगा।

सातवां चरण- 7 मार्च-आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर और सोनभद्र में मतदान होगा।

08 Jan 2022 17:47:12
ADVERTISEMENT
Tags:

युगान्तर प्रवाह एक निष्पक्ष पत्रकारिता का संस्थान है इसे बचाए रखने के लिए हमारा सहयोग करें। पेमेंट करने के लिए वेबसाइट में दी गई यूपीआई आईडी को कॉपी करें।

Latest News

4 जुलाई 2025 राशिफल: किस राशि को मिलेगा पैसा और किसे रहना होगा संभलकर? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्य 4 जुलाई 2025 राशिफल: किस राशि को मिलेगा पैसा और किसे रहना होगा संभलकर? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्य
4 जुलाई 2025 का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. कुछ को नौकरी में तरक्की मिल...
UP Fatehpur News: जब दो महिलाओं ने नल-नील बन रिंद में बना दिया रामसेतु ! साहस और जज्बे ने रची नई रामायण
Uttar Pradesh: यूपी के इस जिले में 1 अगस्त से महंगी हो जाएंगी जमीनें ! शुरू हो गया सर्वे, जानिए कितना बढ़ेगा सर्किल रेट
Gold Rate Today 3 July: देश के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव क्या है? जानिए कितनी बढ़ी और घटी कीमत
3 जुलाई 2025 का राशिफल: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
UP News: यूपी में एम्बुलेंस बन गई शराब तस्करी का नया जरिया, लाखों की अंग्रेजी के साथ पकड़े गए स्मगलर
Fatehpur News: फतेहपुर में रिटायर्ड फौजी के इंजीनियर बेटे ने घर में घुसी गाय को काट डाला ! फैला तनाव, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Follow Us